MP CG Weather Update: भीषण गर्मी ने इन दिनों पूरे देश का हाल बेहाल कर रखा है। दिल्ली, मुंबई, यूपी और राजस्थान समेत मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी ने कहर बरसा रखा है। बीते दिन छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में मौसम का मिजाज बदला और चिलचिलाती धूप से परेशान लोगों को बारिश ने काफी राहत मिली है। वहीं मध्य प्रदेश के लिए कल का दिन गर्म किसी भठी की तरह था। बीते दिन पूरे मध्य प्रदेश का औसतन तापमान 45 डिग्री के पार रहा। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार, 23 मई को भी मध्य प्रदेश में गर्मी का टॉर्चर जारी रहेगा। हालांकि कुछ जगहों पर बादल छाए रहेंगे।
छत्तीसगढ़ में 3 दिन तक स्थिर रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ का मौसम अगले 3 दिनों तक स्थिर रहेगा, प्रदेश के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होंगे। इसके साथ ही विभाग ने बताया कि अगले 4 दिनों तक प्रदेश के एक 2 स्थानों पर मेघगर्जन, अंधड़ और बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान बेमेतरा में 43.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम तापमान नारायणपुर में 19.9 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं रायपुर में शाम ढलते तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है।
प्रदेश के जिलों का तापमान
बिलासपुर में 41.6 डिग्री
जगदलपुर में 36.7 डिग्री
दुर्ग में 41.8 डिग्री
राजनांदगांव में 41.5 डिग्री
अंबिकापुर में 39.5 डिग्री
मध्य प्रदेश में गर्मी का कहर जारी
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक मध्य प्रदेश के लोगों को आज शाम तक गर्मी से राहत मिल सकती है। दरअसल प्रदेश के कुछ जिलों में 23 माई की शाम तक तेज हवाएं और हल्की बारिश हो सकती हैं। इसमें बैतूल, पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, गुना, अशोकनगर और शिवपुरी शामिल है। हालांकि बाकी जिलों में गर्मी का कहर पहले की तरह ही बरसने वाला है। विभाग के मुताबिक बुंदेलखण्ड में आज तापमान का पारा 47 डिग्री के पार जा सकता है।
MP के ज्यादा गर्म रहने वाले शहर
रतलाम- 45 डिग्री
धार- 44.9 डिग्री
दमोह- 44.8 डिग्री
खण्डवा- 44.5 डिग्री
खरगौन- 44.5 डिग्री
खजुराहो- 44.2 डिग्री
संबंधित खबरें
पत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
5 hrs agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
8 hrs agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
14 hrs agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
1 day agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
1 day agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
1 day agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
2 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
2 days agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
3 days agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines