Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश ने फिर हासिल किया ‘सोयाबीन प्रदेश’ का ताज, महाराष्ट्र, राजस्थान को छोड़ा पीछे

Madhya Pradesh Wins 'Soybean State' Crown: मध्य प्रदेश सोयाबीन उत्पादन के मामले में महाराष्ट्र और राजस्थान को पीछे छोड़ते देश का नबंर वन राज्य बन गया है।

Author
Edited By : Pooja Mishra Updated: Sep 1, 2024 18:43
Madhya Pradesh Wins 'Soybean State' Crown

Madhya Pradesh Wins ‘Soybean State’ Crown: मध्य प्रदेश को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश महाराष्ट्र और राजस्थान को पीछे छोड़ते हुए सोयाबीन उत्पादन के मामले में देश का नबंर वन राज्य बन गया है। इसी के साथ मध्य प्रदेश को एक बार फिर ‘सोयाबीन प्रदेश’ बनने का ताज हासिल हुआ है। वहीं सोयाबीन उत्पादन मामले में महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर रहा और राजस्थान तीसरे नंबर पर है।

मध्य प्रदेश को मिला पहला स्थान

भारत सरकार द्वारा रविवार को इस साल के आंकड़े जारी किए गए। नए आंकड़े के अनुसार सोयाबीन उत्पादन के मामले में 5.47 मिलियन टन के साथ मध्य प्रदेश ने पहला स्थान हासिल किया है, जो देश कुल सोयाबीन उत्पादन का 41.92 प्रतिशत है। 5.23 मिलियन टन सोयाबीन उत्पादन के साथ महाराष्ट्र ने दूसरा स्थान हासिल किया है, जो देश कुल सोयाबीन उत्पादन का 40.01 प्रतिशत है। वहीं 1.17 मिलियन टन उत्पादन के साथ राजस्थान तीसरे नंबर पर है।

यह भी पढ़ें: ‘आप लोग पुण्य का काम कर रहे हैं’, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की रोटरी क्लब के काम की तारीफ

2 साल से महाराष्ट्र मार रहा था बाजी

बता दें कि पिछले 2 सालों से मध्य प्रदेश सोयाबीन उत्पादन मामले में पीछे चल रहा था। साल 2022-23 में महाराष्ट्र ने सोयाबीन उत्पादन में 5.47 मिलियन टन के साथ पहला स्थान हासिल किया था, जो देश के कुल सोयाबीन उत्पादन का 42.12 प्रतिशत था। वहीं 5.39 मिलियन टन के साथ मध्य प्रदेश दूसरे नंबर पर था। इसके पहले भी 2021-22 में महाराष्ट्र ने सोयाबीन उत्पादन में 6.20 मिलियन टन के साथ पहला स्थान हासिल किया था और 4.61 मिलियन टन के साथ मध्य प्रदेश दूसरे नंबर पर था। मालूम हो कि सोयाबीन उत्पादन और क्षेत्रफल में उतार-चढ़ाव होता रहता है।

First published on: Sep 01, 2024 06:43 PM

संबंधित खबरें