---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

Shahdol News: प्रेमी ने हत्या करने के बाद लड़की को कुएं में फेंका, पुलिस ने आरोपी की किया गिरफ्तार

शहड़ोल: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में एक 14 साल की लड़की का शव कुएं में मिला है। बताया गया कि लड़की का एक टीचर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की गर्भवती हो गई और प्रेमी से शादी करने की बात की, तो उसने जहर देकर उसे रास्ते से हटा दिया। हत्या करने के बाद […]

शहड़ोल: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में एक 14 साल की लड़की का शव कुएं में मिला है। बताया गया कि लड़की का एक टीचर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की गर्भवती हो गई और प्रेमी से शादी करने की बात की, तो उसने जहर देकर उसे रास्ते से हटा दिया। हत्या करने के बाद लड़की को कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने नाबालिग से साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि जैतपुर थाना क्षेत्र के दरसिला चौकी के ग्राम खांडा का रहने वाला 29 वर्षीय शिवेंद्र सिंह कंवर उर्फ गुड्डा लड़की का पड़ोसी है। जिस स्कूल में लड़की पढ़ती थी, उस स्कूल में पूर्व में आरोपी अतिथि शिक्षक के रूप में पढ़ाता था। इस दौरान दोनों एक-दूसरे के संपर्क में आए और प्रेम प्रसंग हो गया।

---विज्ञापन---

जब लड़की के पेट में गर्भ ठहर गया और वो शादी के लिए दबाब बनाने लगी, तब उसे रास्ते से हटाने के लिए गुड्डा ने प्लानिंग की। छात्रा को 13 नवंबर को पड़ोस के खेत के झाड़ियों में मिलने बुलाया, जहां दोनों में गर्भ ठहर जाने को लेकर विवाद हुआ। आरोपी गुड्डा ने प्लानिंग के तहत छात्रा को गर्भ से निपटारा दिलाने के लिए एक जहरीला जंगली फल खिला दिया, ताकि गर्भपात हो जाये।

लेकिन, जहरीले जंगली फल को खाने के बाद लड़की की मौत हो गई। फिर उसने लाश को कुएं में फेंक कर मौके से भाग निकला। इस दौरान छात्रा का पता नहीं लगने पर परिजनों ने जैतपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चार दिन लापता रहने के बाद नाबालिग का शव कुएं में मिला।

---विज्ञापन---

इस मामले का खुलासा करने के लिए 2 डीएसपी, 6 टीआई की एसआईटी टीम गठित की गई थी। घटना के 4 दिन बाद पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

First published on: Nov 19, 2022 08:31 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola