MP Lok Sabha Election 2024 BJP: मध्य प्रदेश में पहले चरण के लोकसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे कई प्रत्याशियों ने आज अपना नामांकन दाखिल किया है। वहीं सीधी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेश मिश्रा ने बुधवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में अपना पर्चा भरा। इस दौरान सीएम मोहन यादव के अलावा डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला और कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल भी मौके पर मौजूद रहे।
चुनावी प्रचार-प्रसार में जुटे सीएम यादव
मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को चुनावी प्रचार-प्रसार काम में व्यस्त दिखाए गए। सबसे पहले सीएम मोहन यादव ने सीधी लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार डॉ. राजेश मिश्रा का नामांकन भरवाने गए। यहां उन्होंने डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला और कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल के साथ डॉ. राजेश मिश्रा का पर्चा भरवाया। इसके बाद सीएम मोहन यादव ने चुनाव प्रचार का आगाज करते हुए सीधी में ही एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम यादव ने कांग्रेस के खिलाफ कई वार किए।
यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव को लेकर सख्त हुए मध्य प्रदेश के चुनाव अधिकारी, जानें कहां चलेंगे मतदाता जागरुकता अभियान?
भाजपा उम्मीदवारों ने भरा नामांकन
बता दें कि सीधी से डॉ. राजेश मिश्रा के साथ शहडोल से भाजपा उम्मीदवार हिमाद्री सिंह ने भी आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इनके अलावा विंध्य के 2 लोकसभा सीट से भाजपा के दोनों उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। पहले चरण में राज्य के अंदर जहां-जहां वोटिंग होनी है, उन सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने अपना नामांकन फॉर्म भरने शुरू कर दिया है। मध्य प्रदेश में पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को सीधी, मंडला, शहडोल, जबलपुर, बालाघाट और छिंदवाड़ा में होगी।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
4 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
8 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
8 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
9 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
10 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
11 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
12 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
14 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines