कूनो नेशनल पार्क में एक और चीते की मौत, जानिए किस वजह से तोड़ा दम

kuno national park another leopard died

kuno national park another leopard died

Kuno National Park Cheetah: नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीतों में से एक और चीते की मौत कूनो नेशनल पार्क में हो गई है। ऐसे में तीन महीने के अंदर यह तीसरे चीते की मौत हुई है। हालांकि इस चीते की मौत की वजह आपसी लड़ाई बताई जा रही है।

विज्ञापन

3 महीने के अंदर तीसरे चीते की हुई मौत

कूनो नेशनल पार्क में आपसी लड़ाई में फिंडा उर्फ दक्षा की आपसी लड़ाई में मौत हुई है। बताया जा रहा है कि उसके और दक्षा की नर चीता से भयंकर लड़ाई हुई थी, जिसने वह घायल हुई थी। यहां आपसी लड़ाई के बाद मादा चीता ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1655896669857415169?s=20

3 महीने में तीसरे चीते की मौत

बता दें कि अब तक तीन महीने के अंदर तीन चीतों की मौत हो चुकी है। दक्षा से पहले साशा और उदय की भी मौत हो गई थी। संक्रमण की वजह से उदय ने दम तोड़ दिया था, उसे अटैक आने की बात कही गई थी। वहीं उदय से पहले साशा ने भी दम तोड़ दिया था। जबकि अब तीसरे चीते की मौत हो गई है।

विज्ञापन

कूनो पार्क में लाए गए थे 20 चीते

बता दें कि नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका कुल 20 चीते लाए गए थे, जिन्हें मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में आने वाले कूनो नेशनल पार्क में रखा गया था। लेकिन अब तक कई चीतों की मौत हो चुकी है। बता दें कि पिछले महीने एक चीता लगातार पार्क की सीमाओं से बाहर जा रहा था। जिसे बाद में बाड़े में ही छोड़ दिया गया है। फिलहाल पार्क प्रबंधन ने चीते की मौत की जानकारी सरकार को भेज दी है, जबकि मामले मृतक दक्षा का पोस्टमार्टम कराने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ