MP Assembly Elections: मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है। बताया जा रहा है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस मध्य प्रदेश में भी वचन पत्र जारी करेगी। यानि कांग्रेस पूरी तरह से चुनावी मोड में हैं। वहीं आज प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भी एक अहम बैठक बुलाई है।
कमलनाथ ने बुलाई बैठक
कमलनाथ ने आज राजधानी भोपाल में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई है। जिसमें घोषणा पत्र सहित अन्य कई मुद्दों पर चर्चा होगी। बताया जा रहा है कि पार्टी ने घोषणा पत्र में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भी बुलाने की तैयारी की है। इसके अलावा नेताओं को उनकी वरिष्टता के आधार पर जिम्मेदारी देने की तैयारी भी कर ली है।
2023 को लेकर कमलनाथ का नया प्लान
बताया जा रहा है कि प्रदेश में अलग-अलग नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने बताया कि पहली बार इस तरह का प्रयोग किया जा रहा है, प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग क्षेत्र की सीटों की जिम्मेदारी दी जा रही है, जिन नेताओ का क्षेत्र में प्रभाव है उन्हें उनके आस पास की सीटों की जिम्मेदारी होगी।
यही वजह है कि कांग्रेस ने इस बार सीट बाय सीट रणनीति तैयार की है। कांग्रेस ने 60 सीटों की जिम्मेदारी दिग्विजय सिंह को सौंपी है, जबकि बाकि सीटों पर जिम्मा 16 बड़े नेताओं को दिया जाएगा, जिसमें सुरेश पचौरी, गोविंद सिंह, अरुण यादव, अजय सिंह राहुल, जीतू पटवारी, कांतिलाल भूरिया, मीनाक्षी नटराजन, कमलेश्वर पटेल, रामनिवास रावत और लाखन यादव को सीटों की जिम्मेदारी मिलेगी। खास बात यह है कि हर एक सीट का कमलनाथ फीडबैक लेंगे। ताकि टिकट वितरण के समय सर्वे और फीडबैक से सही प्रत्याशी का चयन किया जाए।
घर-घर फहराया जाएगा झंडा
इसके अलावा कांग्रेस ने प्रदेश में घर-घर झंडा फैलाने की योजना भी बनाई है। यानि जो कांग्रेस का कार्यकर्ता होगा वह अपने घर पर कांग्रेस पार्टी का झंडा फहराएगा। क्योंकि पार्टी विधानसभा चुनाव से पहले पूरा माहौल बनाने में जुटी है। कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता गाड़ी और घर पर कांग्रेस का झंडा लगाएंगे। बताया जा रहा है कि कमलनाथ ने जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को इसके निर्देश दिए हैं।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
1 hr agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
2 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
3 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
3 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
4 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
5 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
7 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
9 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines