Kaliyug Mother Threw Her One-Day-Old Newborn Baby in Drain: दुनिया में सबसे खूबसूरत और निर्छल रिश्ता मां और उसके बच्चे के बीच होता है। एक मां अपने बच्चे के लिए पूरी दुनिया से लड़ जाती है। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो एक मां के भयानक रूप को दिखाता है। दरअसल यहां एक कलयुगी मां ने अपने एक दिन के नवजात को नाले में फेंक दिया। यह घटना डबरा के सिटी थाना क्षेत्र की है।
रामगढ़ नाले में मिला नवरात का शव
सिटी थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब रामगढ़ नाले में लोगों को एक नवजात शिशु का नाड़ी से लिपटा हुआ शव मिला। नाले में नवजात शिशु के शव को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों के मन में इस बच्चे के प्रति जितनी ज्यादा हमदर्दी है, उससे ज्यादा इस बच्चे की मां पर गुस्सा है। लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर कोई मां इतनी ज्यादा निर्दयी कैसे हो सकती है? आखिर कोई औरत एक दिन के जन्मे बच्चे को इस तरह नाले में मरने के लिए कैसे फेंक सकती है?
यह भी पढ़ें: MP: खदान में काम के दौरान बड़ा हादसा, मलबे में फंसे 4 मजदूर, जिंदगी-मौत के बीच जंग जारी
जांच में जुटी पुलिस
इन लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और नाले में नवजात शिशु के शव को बाहर निकाला और उसे अस्पताल में भेज दिया। फिलहाल पुलिस इस बच्चे के अज्ञात माता-पिता की तलाश में जुट गई और मामले की जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
1 day ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
7 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines