MP: खदान में काम के दौरान बड़ा हादसा, मलबे में फंसे 4 मजदूर, जिंदगी-मौत के बीच जंग जारी

Ghuse Mine Collapsed in Singrauli: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के एक घूसे खदान का बड़ा हिस्सा अचानक ढह गया। खदान के मलबे में अभी भी 4 लोग फंसे हुए हैं। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Ghuse Mine Collapsed in Singrauli

Ghuse Mine Collapsed in Singrauli: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में बीती रात को एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां सिंगरौली के चितरंगी थाना क्षेत्र में स्थित एक घूसे खदान का बड़ा हिस्सा अचानक ढह गया, जब यह हादसा हुआ तब खदान में 20 से 25 लोग खुदाई का काम कर रहे थे। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसके अलावा अभी भी खदान में 4 लोग फंसे हुए हैं। घटनास्थल पर पुलिस और बचाव टीम द्वारा रेस्क्यू का काम जारी है।

खदान के मलबे में फंसे हैं मजदूर 

जानकारी के अनुसार, चितरंगी थानाक्षेत्र के रहने वाले 20 से 25 लोग बीती रात क्षेत्र के घूसे खदान में छूही खोदने के काम करने गए थे। काम के दौरान ही अचानक खदान का एक हिस्सा ढह गया। छूही खोदने वाले मजदूर हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में 2 मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं 4 मजदूर अभी भी खदान के मलबे में फंसे हुए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और बचाव दल की टीम पहुंची।

रेस्क्यू का काम जारी

मौके पहुंचते ही पुलिस ने हादसे में घायल लोगों को चितरंगी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। इसमें से कुछ घायलों को जिला अस्पताल बैढ़न में रेफर किया गया है। पुलिस और बचाव दल द्वारा खदान में फंसे 4 मजदूरों को रेस्क्यू का काम जारी है। छूही खदान में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए जेसीबी से रेस्क्यू किया जा रहा है। हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों की पहचान कृष्णा कोल और सीमा देवी केवट के रूप में हुई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ