Arpit Pandey
Read More
---विज्ञापन---
MP Politics: मध्य प्रदेश में बीजेपी चुनाव की तैयारियों में जुटी है। पार्टी के सीनियर नेता भी अब सक्रिए हो गए हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ग्वालियर पहुंचकर पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया से मुलाकात की है। इसके अलावा उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर भी बड़ा बयान दिया।
दरअसल, कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने की चर्चाएं सोशल मीडिया पर जमकर उड़ी थी। बताया गया था कि केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। हालांकि यह सभी खबरें अफवाहें निकली। वहीं ग्वालियर पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय ने भी इस मामले पर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि आने वाला विधानसभा चुनाव सीएम शिवराज और वीडी शर्मा के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा।
कैलाश विजयवर्गीय ने प्रदेश में बीजेपी नेतृत्व में परिवर्तन की बात को नकारते हुए कहा ‘मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। जब मीडिया ने कैलाश विजयवर्गीय से बीजेपी में मची खींचतान को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा जब पार्टी बड़ी पार्टी बनती है तो छोटी मोटी खटपट तो होती रहती है।’
विजयवर्गीय ने कहा कि ‘हम इस बात से इंकार नहीं करते पर सवाल यह है कि कैडर बेस पार्टी है, कंट्रोल पार्टी है, अनुशासित पार्टी है इसलिए हमारी पार्टी में ऐसा कोई डर नहीं है की पार्टी में कोई विस्फोट हो जाएगा बगावत हो जाएगी ऐसी स्थिति बिल्कुल नहीं है। लेकिन यह कार्यकर्ताओं का साथ है कि वह पार्टी नेताओं के सामने अपनी बात रखते हैं और ताकत से रखते हैं।’
वहीं नए संसद भवन का विरोध करने वालों को भी कैलाश विजयवर्गीय ने आड़े हाथों लिया और कहा कि ‘विरोध करने वाले आम आदमी से जुड़े हुए नहीं हैं, इसलिए विरोध कर रहे हैं, इसलिए जनता भी ऐसे लोगों का विरोध कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैदिक पद्धति से विद्वानों की मौजूदगी में पूजा अर्चना के बाद में संसद भवन को देश को समर्पित किया है।
वही कैलाश विजयवर्गीय ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा के कांग्रेस में जब तक दिग्विजय सिंह हैं। तब तक बीजेपी को कोई चुनौती नहीं है। सभी को उनके कार्यकाल के अंधेरे और सड़कों की स्थिति मालूम है।’
न्यूज 24 पर पढ़ें मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।