MP Politics: विपिन श्रीवास्तव। भोपाल में बीजेपी कार्यालय में शुक्रवार को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को बुढऊ कहा। जिसके बाद से ही प्रदेश की सियासत गर्मा गई है। विजयवर्गीय के बायन पर अब कांग्रेस के नेता लगातार हमलावर नजर आ रहे हैं।
विजयवर्गीय ने कही थी यह बात
बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मंच से कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ‘कांग्रेस के बारे में क्या कहूं, कांग्रेस के दो जासूस बोलूं या बुढऊ बोलूं, क्या बोलूं, घूम रहे हैं, 75-75 साल की उम्र है, वो जब चलते हैं तो खाली चाल ही देख लो आप, कमलनाथ जी जब चलें तो उसका एक वीडियो निकाल लेना और शिवराज जी चलें तो उसका वीडियो निकाल लेना, स्पीड से पता लग जाएगा कि भारतीय जनता पार्टी कितनी तेज है’
कांग्रेस ने साधा निशाना
विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस हमलावर हो रही है, कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने ट्वीट कर लिखा कि ‘भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय राजनीति का रिजेक्टेड माल हो गये हैं। उनकी हालत दाल भात में मूसलचन्द की हो गई है। अपने को मीडिया में बनाए रखने के लिए वे अभद्र टिप्पणियों पर निर्भर हो गए हैं। कभी बेटियों पर तो कभी वरिष्ठ नेताओं पर मुंह चलाते रहते हैं। उनकी ये हरकतें उनका बुढ़ापा बिगाड़ रही हैं। उनकी कुंठा छुप नहीं रही है।’
इसके अलावा भी कांग्रेस के अन्य कई नेताओं ने इस मामले में कैलाश विजयवर्गीय पर बयान दिया है। लेकिन चुनावी साल में विजयवर्गीय के इस बयान के बाद दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। जिसका असर आने वाले वक्त में भी देखने को मिलेगा।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
5 hrs ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
5 hrs agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
5 hrs agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
5 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
8 hrs agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
1 day agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 day agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
1 day agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
2 days agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines