Lok Sabha Election 2024: फिर से गुना सीट की चुनावी 'पिच' पर सिंधिया, लगाए चौके-छक्के

Lok Sabha Election 2024: 7 मई को गुना लोकसभा सीट पर वोटिंग होगी। इस सीट पर 12 अप्रैल से नामांकन शुरू होगा और 19 अप्रैल तक नामांकन होंगे। 22 अप्रैल तक उम्मीदवार नामांकन वापस ले सकते हैं। गुना लोकसभा सीट के अंतर्गत कुल 8 विधानसभा क्षेत्र आते हैं।

Jyotiraditya Scindia
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: सियासत की ‘पिच’ पर जिस गुना लोकसभा सीट से 2019 चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस की टिकट से हार गए थे, उसी पिच पर फिर से इस बार सिंधिया को बीजेपी ने टिकट देकर ‘खेलने’ का मौका दिला है। यही वजह है कि सियासत की बल्लेबाजी में माहिर सिंधिया शनिवार को जब गुना पहुंचे तो बल्ला लेकर चौके- छक्के लगाते नजर आए।

विज्ञापन

बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया है

दरअसल ज्योतिरादित्य सिंधिया 2019 में कांग्रेस में थे। ऐसे में कांग्रेस ने उन्हें सिंधिया घराने का गढ़ मानी जाने वाली गुना सीट से प्रत्याशी बनाया गया था। लेकिन वह यह चुनाव हार गए थे। इसके बाद सिंधिया ने बीजेपी का दामन थाम लिया था और वह राज्यसभा से केंद्रीय मंत्री बन गए। अब एक बार फिर गुना से चुनावी मैदान में उतर गए हैं, बीजेपी ने उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है।

क्रिकेट खेलते नजर आए

शनिवार रात करीब 12 बजे सिंधिया ने खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट में हाथ आजमाया। दरअसल वह जैन समाज द्वारा जैन प्रीमियर लीग में हिस्सा लेने पहुंचे थे। वैसे अक्सर ज्योतिरादित्य सिंधिया क्रिकेट खेलते नजर आते रहे हैं। सिंधिया के पिता दिवंगत माधवराव सिंधिया भी क्रिकेट खेलते थे। खुद ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की चैयरमैन भी रह चुके हैं।

गुना सीट पर 8 विधानसभा क्षेत्र

जानकारी के अनुसार 7 मई को गुना लोकसभा सीट पर वोटिंग होगी। इस सीट पर 12 अप्रैल से नामांकन शुरू होगा और 19 अप्रैल तक नामांकन होंगे। 22 अप्रैल तक उम्मीदवार नामांकन वापस ले सकते हैं। 4 जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे। साल 2014 में ज्योतिरादित्य सिंधिया इस सीट पर कांग्रेस की टिकट से 1.20 लाख से अधिक वोटों से जीते थे। 2019 में यहां से बीजेपी के डॉ. केपी यादव ने 1. 25 लाख से अधिक वोटों से जीत का स्वाद चखा था। बता दें गुना लोकसभा सीट के अंतर्गत कुल 8 विधानसभा क्षेत्र आते हैं।

विज्ञापन

इनपुट-विपिन श्रीवास्तव

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ