हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

MP News: पेशी से लौटते समय दुष्कर्म का आरोपी फरार, प्रधान आरक्षक समेत 5 सस्पेंड

मध्यप्रदेश के जशपुर में पुलिसकर्मियों की लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां एक रेप का आरोपी पुलिस की गाड़ी से कूदकर फरार हो जाता है। मामले में एसएसपी ने 5 आरक्षकों को सस्पेंड किया है।

विज्ञापन
इसी गाड़ी से फरार हुआ था आरोपी (Pic Credit- News24)

मध्यप्रदेश के जशपुर से पुलिस की लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां पेशी से लौट रहा रेप का आरोपी वाहन से कूदकर फरार हो गया। फरार आरोपी के साथ वाहन में 6 अन्य आरोपी भी मौजूद थे। मामले में एसएसपी शशिमोहन सिंह ने एक्शन लेते हुए लापरवाही बरतने वाले 5 आरक्षकों को सस्पेंड कर दिया है। वहीं मामले की जांच जशपुर के एसडीओपी चंद्रशेखर परमा को दी गई है।

अप्रैल में फरार हुए थे दुष्कर्म के दो आरोपी

बता दें कि इससे पहले भी जशपुर जिले में ही बड़ी लापरवाही सामने आई थी। जब जेल में बंद दुष्कर्म के दो आरोपी 11 अप्रैल को फरार हो गए थे। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। पेशी के बाद लौटते समय दोनों चकमा देकर फरार हो गए। मामले में एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले आरक्षक दिलीप बैरागी और विपिन तिग्गा को सस्पेंड कर दिया था।

ये भी पढ़ेंः MP Road Accident: झाबुआ में दर्दनाक सड़क हादसा, 9 की मौत और एक घायल

विज्ञापन

मामले में एसएसपी ने बयान देकर कहा कि दुष्कर्म जैसे गंभीर मामलों में आरोपियों की अभिरक्षा से फरारी पुलिस की जवाबदेही पर सवाल खड़े करती है। इसमें ढिलाई बरतने वालों पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में भी जांच एसडीओपी जशपुर चंद्रशेखर परमा को सौंपी गई है। आरोपी को अरेस्ट करने के लिए पुलिस ने टीमें गठित की है।

ये भी पढ़ेंः ‘ट्रंप का एक फोन और हो गए सरेंडर…’ सीजफायर को लेकर राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola