'ट्रंप का एक फोन और हो गए सरेंडर...' सीजफायर को लेकर राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना

ऑपरेशन सिंदूर के बाद हुए सीजफायर को लेकर विपक्ष अभी भी सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने भोपाल में कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि ट्रंप के एक फोन पर पीएम मोदी ने सरेंडर कर दिया।

Rahul Gandhi on PM Modi ceasefire controversy

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Pic Credit- News24)

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लगातार बयानबाजी हो रही है। कांग्रेस सीजफायर को लेकर पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर हमलावर है। इस बीच नेता प्र्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इसको लेकर भोपाल में पीएम मोदी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक कार्यक्रम में कहा कि बीजेपी और आरएसएस वालों को वह अच्छे से जानते हैं। अगर इन पर थोड़ा सा दबाव डालो, धक्का मारो तो डर के भाग जाते हैं।

विज्ञापन

जी हुजूर करके ट्रंप के इशारे का पालन किया

राहुल गांधी ने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने फोन उठाया और कहा, मोदीजी क्या कर रहे हो? नरेंदर सरेंडर, इसके बाद जी हुजूर करके नरेंद्र मोदी जी ने ट्रंप के इशारे का पालन किया। नेता प्रतिपक्ष ने पूर्व पीएम स्वर्गीय इंदिरा गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि आपको एक समय याद होगा जब फोन नहीं आया था। इंदिरा गांधी जी ने कहा कि मुझे जो करना है वह मैं करूंगी। यही फर्क है। ये इनका कैरेक्टर है। ये सभी लोग ऐसे ही है। इनको आजादी के समय से सरेंडर वाली चिट्ठी लिखने की आदत है।

विज्ञापन

विज्ञापन

कांग्रेस सरेंडर नहीं होती है- राहुल गांधी

राहुल गांधी यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि एक सेकंड में थोड़ा सा दबाव पड़े भइया ये लो। तो ये इनका कैरेक्टर है। कांग्रेस सरेंडर नहीं होती है। गांधी जी, नेहरू जी, सरदार पटेल। ये सब सरेंडर वाले लोग नहीं है। ये सभी सुपर पावर से लड़ने वाले लोग हैं। कांग्रेस सांसद ने कहा कि आज देश में विचारधारा की लड़ाई चल रही है। एक ओर कांग्रेस और संविधान है जबकि दूसरी ओर बीजेपी-आरएसएस है जोकि उसे खत्म करना चाहते हैं। देश की संवैधानिक संस्थाओं पर बीजेपी और आरएसएस का कब्जा हो चुका है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ