हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

International Tiger Day: 8 फीट ऊंचा, 4 फीट लंबा..., मध्यप्रदेश में वेस्ट से बना बाघ का स्टेच्यू, जानें इसकी खासियतें

International Tiger Day 2025: आज इंटरनेशनल टाइगर डे है। इस अवसर पर जानिए आखिर कहां बनाई गई है दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रैप से बनी टाइगर की मूर्ति। क्यों खास है वह जगह?

विज्ञापन

International Tiger Day 2025: हर साल 29 जुलाई को टाइगर डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के पीछे उद्देश्य यह है कि दुनिया में बाघों के संरक्षण को बढ़ावा देना है। बता दें कि भारत आज की तारीख में बाघों का हब बन गया है। टाइगर हमारे देश का राष्ट्रीय पशु है और इस लिहाज से यह उस देश के लिए गर्व की बात है कि नेशनल एनिमल की संख्या सबसे ज्यादा यहीं है। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में पेंच टाइगर रिजर्व में टाइगर डे के मौके पर स्क्रैप उर्फ कचरे से दुनिया की सबसे बड़ी बाघ की मूर्ति बनाई गई है। आइए जानते हैं इस मूर्ति और इस जगह के बारे में।

क्यों खास है कचरे से बनी ये मूर्ति?

वर्ल्ड रिकॉर्ड अकेडमी के मुताबिक, यह टाइगर की अबतक की सबसे बड़ी मूर्ति है। कचरे से बनाई गई इस मूर्ति में लोहे के पुराने जंग लगे पाइप्स, साइकिल के खराब टुकड़े और बेकार हो चुके सामानों से बनाई गई है। इस मूर्ति की ऊंचाई लगभग 8 फीट बताई जा रही है। वहीं, इसकी लंबाई 4 फीट है। यह मूर्ति कबाड़ से तैयार की गई है इसलिए, इसके साथ एक सोशल मैसेज भी जुड़ा हुआ है कि बेकार सामानों से भी सुंदरता का विकास हो सकता है।

ये भी पढ़ें-BSF जवान निकला लुटेरा, नकली पिस्तौल दिखाकर की थी लूट, पुलिस ने किया खुलासा

विज्ञापन

पेंच टाइगर रिजर्व की खासियत क्या है?

पेंच टाइगर रिजर्व (Pench Tiger Reserve) भारत के मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र राज्यों में फैला हुआ एक प्रमुख बाघों का रिजर्व है। यह अपनी जैव विविधता, समृद्ध वन्य जीवन और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए मशहूर है। मगर इनके अलावा इस जंगल को जो बात खास बनाती है, वह हमारे बचपन से जुड़ी हुई है। आपने बचपन में मोगली वाला कार्टून ‘द जंगल बूक’ तो देखा ही होगा? वह कार्टून एमपी के इस जंगल पर ही आधारित है। इसलिए, इसे मोगली लैंड के नाम से भी जाना जाता है।

पर्यटन के लिए बेस्ट

मध्य प्रदेश का यह टाइगर रिजर्व पर्यटन के लिए बेहतरीन जगह है। इस जंगल में तकरीबन 125 से ज्यादा बाघ रहते हैं। इस जंगल का नाम पेंच नदी पर रखा गया है। इस नदी के पानी से ही जंगल के जानवर पानी पीते हैं। बाघों के अलावा, इस जंगल में 200 से अधिक पक्षियों की प्रजातियां पाई जाती हैं जैसे पीफोल, रेड जंगल फाउल, दूधराज, और गिद्ध। यहां तेंदुए, जंगली भैंस, सांभर, चीतल और नीलगाय जैसे जानवर भी हैं। इस रिजर्व में घूमने का सही समय अक्टूबर से जून के बीच का है। यहां जीप सफारी और ट्रैकिंग की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-Bhopal: ड्रग्स केस के आरोपी चाचा-भतीजा का बड़ा खुलासा, मोबाइल में मिले महिला शोषण के दर्जनों वीडियो

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola