BSF जवान निकला लुटेरा, नकली पिस्तौल दिखाकर की थी लूट, पुलिस ने किया खुलासा

Delhi news: दिल्ली में एक हैरान करने वाला सामने आया है। रक्षक ने भक्षक बनकर एक बीएसएफ जवान ने दिल्ली में दिनदहाड़े का ज्वैलरी शॉप से सोने के कंगन लूट लिए। पुलिस ने उसे एमपी से शिवपुरी से गिरफ्तार कर लिया है।

BeFunky-collage (89)

क्रेडिट- BeFunky

विज्ञापन

Delhi news: दिल्ली के शाहदरा में गत माह एक ज्वैलरी शॉप में दिनदहाड़े हुई लूट में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गौरव यादव मप्र के शिवपुरी की रहने वाला है। चौकाने वाली बात यह है कि वह बीएसएफ का जवान भी है। शाहदरा के डीसीपी प्रशांत गौतम ने कहा कि डकैती में गए आभूषणों में से सोने के 2 कंगन बरामद कर लिए हैं। 2 लाख रुपये के लेनदेन वाले खाते की पहचान भी की गई। हालांकि पिस्तौल खिलौना वाली थी।

क्या था मामला?

गत 19 जून को शाहदरा के फर्श बाजार में एक ज्वैलरी की दुकान में एक आदमी ने पिस्तौल लगाकर दुकानदार से 4 सोने के कंगन लूट लिए। दिनदहाड़े लूट के बाद आरोपी पैदल अकेले ही वहां से भाग गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन

इसी साल ट्रेंनिंग हुई थी पूरी

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह 2023 में बीएसएफ में भर्ती हुआ और मई 2025 में उसका प्रशिक्षण पूरा हुआ है। आरोपी ने 18 जून से छुट्टी स्वीकृत कराई और अपने गृहनगर के लिए रवाना हो गया। फिलहाल आरोपी की उम्र महज 22 साल है।

जुएं में गवां दी थी रकम

पुलिस ने बताया कि आरोपी गौरव को ऑनलाइन जुए की लत लग गई थी। उसने जुएं में अपनी पूरी जमा पूंजी लगा दी थी। छुट्टी पर जाते समय दिल्ली में गौरव ने एक खिलौना वाली पिस्तौल खरीदी और लूट को अंजाम दिया। इसके बाद वह मेरठ, वहां से लखनऊ निकल गया। वहां से अपने गृहनगर शिवपुर गया। 2 कंगन बेचकर 2 लाख रुपये अपने बैंक में जमा कर दिए थे।

विज्ञापन

ऐसे पकड़ा आरोपी

मामला दर्ज होने के बाद थाना फर्श बाजार और तकनीकी निगरानी इकाई और विशेष स्टाफ ने एक ज्वाइंट टीम बनाई। आरोपी के भागने के रास्ते का पता लगाने के लिए दुकान के आसपास के सीसीटीवी फुटेज जांचे गए। जांच में आरोपी की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने मध्य प्रदेश के शिवपुरी में उसके घर पर छापा मारा। और उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना को स्वीकार किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ