हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Indore Metro Service: इंदौर में मेट्रो से 32 लाख लोगों को होगा फायदा, पहले 7 दिन फ्री होगी सर्विस

Indore Metro Service: मध्य प्रदेश के इंदौर में मेट्रो रेल सेवा हो गई है। पीएम मोदी ने मेट्रो ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई थी। इससे करीब 32 लाख लोगों को इस मेट्रो सेवा का सीधा फायदा होगा। चलिए इंदौर मेट्रो से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारियों पर नजर डालते हैं…

विज्ञापन

Indore Metro Service: मध्य प्रदेश के इंदौर में राज्य की पहली मेट्रो रेल सेवा हो गई है। इसके लिए इंदौर में 6.3 किलोमीटर लंबे ‘सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर’ का निर्माण किया गया है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 मई को वर्चुअली किया था। इंदौर में रहने वाले करीब 32 लाख लोगों को इस मेट्रो सेवा का सीधा फायदा होगा। जानकारी के अनुसार, इंदौर मेट्रो रेल अपनी शुरुआत के पहले में फ्री ट्रैवल सर्विस का ऑफर दे रही है। इंदौर मेट्रो का उद्देश्य शहर के ट्रांसपोर्ट सेवा अनुभव को बदलना है।

इंदौर मेट्रो में कितने स्टेशन

भारत के बढ़ते मेट्रो नेटवर्क में अब मध्य प्रदेश का इंदौर भी शामिल हो गया है। पीएम मोदी ने अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर 31 मई 2025 को भोपाल से वर्चुअली इंदौर मेट्रो को हरी झंडी दिखाई। इंदौर मेट्रो की शुरुआत 6.3 किलोमीटर लंबे सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर से होती है। यह रूट गांधी नगर स्टेशन को सुपर कॉरिडोर-3 से जोड़ता है। इंदौर मेट्रो के पहले सेक्शन में 5 ऑपरेशनल स्टेशन हैं। इसमें सुपर कॉरिडोर-3, सुपर कॉरिडोर-4, सुपर कॉरिडोर-5, सुपर कॉरिडोर-6 और गांधी नगर स्टेशन शामिल हैं।

कितना होगा मेट्रो का किराया

इंदौर के लोगों को मेट्रो का अनुभव देने के लिए फ्री ट्रैवल सर्विस दी जाएगी। इसके बाद दूरी के आधार पर किराया लिया जाएगा। उम्मीद है कि मेट्रो की टिकट 20 रुपये से 30 रुपये तक की होंगी। फिलहाल इंदौर मेट्रो में तीन कोच वाली ट्रेनें हैं। ट्रेन के एक कोच में 980 यात्री बैठ सकते हैं, यानी एक बार में मेट्रो ट्रेन के अंदर 2940 यात्री बैठ सकते हैं। भविष्य में लोगों की जरूरत को देखते हुए इस ट्रेन के कोच की संख्या को बढ़ाकर 6 कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

मेट्रो में होंगी ये सारी सुविधाएं

मेट्रो के आवागमन को आसान बनाने के लिए ट्रेनों को रीयल-टाइम ट्रैकिंग, AI बेस्ड कंट्रोल सिस्टम और क्यूआर कोड बेस्ड टिकटिंग सुविधा दी जाएगी। इसके साथ ही इंदौर मेट्रो में प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर (PSD) भी शामिल है, जो इसकी सबसे खास विशेषता है। यह एक सिक्योरिटी सिस्टम है, जो यात्रियों को गलती से पटरियों पर गिरने से बचाता है। इसके अलावा, इंदौर भारत का पहला शहर है जिसने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) के सहयोग से PSD को लागू किया है।

यह भी पढ़ें: ‘5 साल…पाक के लिए जासूसी, PIO से लिए पैसे…’, तरनतारन से गगनदीप सिंह गिरफ्तार

विज्ञापन

क्या है भविष्य का प्लान?

इंदौर मेट्रो की लॉन्ग विजन प्लानिंग के तहत पूरे शहर में 28 स्टेशनों को कवर किया जाएगा। इसकी लंबाई 31.32 किलोमीटर होगी। इस प्रोजेक्ट के निर्माण में 7,500.8 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत लगेगी।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola