'5 साल पाक के लिए जासूसी, PIO से लिए पैसे...', तरनतारन से गगनदीप सिंह गिरफ्तार

पंजाब के तरनतारन से पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गगनदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। वह पिछले 5 साल से पाकिस्तान के खालिस्तानी समर्थक गोपाल सिंह चावला के संपर्क में था। गगन ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी सेना से जुड़ी जानकारी पाकिस्तान को दी।

Pakistan Spy Gagandeep Singh arrest

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से देशभर में भारतीय खुफिया एजेंसियों की तरफ से एक अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत भारत से गद्दारी करने और पाकिस्तान का साथ देने वाले लोगों को ढूंढकर निकाला जा रहा है। इसी कड़ी में पंजाब के तरनतारन से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी का संपर्क पाकिस्तान के ISI और गोपाल सिंह चावला के साथ था। वह पिछले 5 साल से पाकिस्तान स्थित खालिस्तानी समर्थक गोपाल सिंह चावला के संपर्क में था। आरोपी ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना की गतिविधियों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान के ISI के साथ शेयर की। इस बात की जानकारी पंजाब पुलिस के डीजीपी ने दी है।

विज्ञापन

पाकिस्तान को भेजी सेना से जुड़ी जानकारी

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान गगनदीप सिंह उर्फ गगन के रूप में हुई है, जिसे काउंटर-इंटेलिजेंस-पंजाब से मिली सूचना के आधार पर तरनतारन पुलिस ने एक संयुक्त अभियान चलाकर मोहल्ला रोडूपुर के नजर सिंह वाली गली से गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला है कि गगनदीप सिंह सेना की तैनाती और रणनीतिक स्थानों समेत उनसे जुड़ी कई गोपनीय जानकारी पाकिस्तान ISI और गोपाल सिंह चावला के साथ शेयर करता था। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी उसने सेना से जुड़ी कई संवेदनशील जानकारियां दुश्मनों के साथ शेयर की थीं। गगनदीप सिंह अभी भी इस तरह की गोपनीय जानकारियां शेयर करने में लगा हुआ था। इससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हो सकता था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जासूसी के बदले PIO से लिए पैसे

पुलिस की शुरुआती जांच से पता चला है कि गगनदीप सिंह पिछले 5 सालों से पाकिस्तान के खालिस्तानी समर्थक गोपाल सिंह चावला के साथ संपर्क में था। इसके जरिए वह PIO (पाकिस्तानी इंटेलीजेंस ऑपरेटिव) से मिला था। गगनदीप सिंह ने PIO से भारतीय चैनलों के जरिए पैसे लिए हैं। पुलिस को गगनदीप सिंह के पास से एक मोबाइल फोन मिला, जिसमें पीआईओ के साथ साझा की गई काफी खुफिया जानकारी मिली। इसके साथ ही पुलिस को 20 से ज्यादा ISI कॉन्टेक्ट डिटेल भी बरामद हुए हैं। गगनदीप सिंह के खिलाफ पीएस सिटी थाने में गोपनीयता अधिनियम के तहत FIR दर्ज की गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ