हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

इंदौर में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक ने 11 को मारी टक्कर, 2 की मौत, CCTV आया सामने

Indore News: इंदौर की एयरपोर्ट रोड पर सोमवार को एक बेकाबू ट्रक ने सड़क पर लोगों को टक्कर मारी दी. इस हादसे में घायल हुए 11 लोगों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया. घायल 9 लोगों का उपचार चल रहा हैं. हादसे के बाद सीएम ने घटना का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए है. पढ़िए इंदौर से विपिन श्रीवास्तव की रिपोर्ट.

विज्ञापन
ट्रक को क्रेन से हटवाते पुलिसकर्मी

Indore News: इंदौर की एयरपोर्ट रोड सोमवार को एक भीषण हादसा हो गया. यहां एक बेकाबू ट्रक ने सड़क पर लोगों को टक्कर मारी दी. इस हादसे में 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे में ट्रक के नीचे एक बाइक भी फंस गई, मगर ट्रक नहीं रुका. इसके बाद ट्रक में आग लग गई. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चींख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची मल्हारगंज पुलिस और दमकल विभाग ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे में घायल 9 लोगों का उपचार चल रहा हैं। वहीं हादसे के बाद सीएम ने भी घटना का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए है।

बाइक को काफी दूर तक घसीटा, धमाके के बाद ट्रक में लगी आग

जानकारी के अनुसार, इंदौर के एयरपोर्ट रोड पर सोमवार को आ रहे एक ट्रक चालक का नियंत्रण अचानक बिगड़ गया. इस दौरान ट्रक बेकाबू होकर सड़क पर चल रहे लोगों को रोंदने लगा. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान ट्रक के नीचे एक बाइक फंस गई, मगर ट्रक नहीं रुका और बाइक को लगातार रगड़ते हुए चल रहा था. जिसके बाद बाइक में तेज धमका हुआ और ट्रक में भी आग लग गई. इस हादसे में 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची मल्हारगंज पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया. हादसे में घायल अन्य 9 लोगों का उपचार चल रहा है. वहीं इस मामले में एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह का कहना है कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य शुरू किया. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. वहीं मल्हारगंज पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है.

सीएम ने दिए जांच के आदेश

इंदौर में हुई सड़क हादसे की घटना को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अपर मुख्य सचिव गृह को जांच के आदेश दिए हैं. सीएम ने लिखा कि ‘आज इंदौर में हुई ट्रक दुर्घटना दुखद है. इस घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर मैंने निरीक्षण हेतु अपर मुख्य सचिव गृह को इंदौर जाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही, रात 11 बजे से पहले शहर में भारी वाहनों के प्रवेश के कारणों की प्रारंभिक तथ्यपरक जांच कराने के भी निर्देश दिए हैं. मृतकों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं तथा ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं.’

विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जाना घायलों का हाल

घटना के बाद कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों से मुलाकात की. इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय में कहा कि धार में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम के लिए बैठक में रहा था. अचानक दुर्घटना की जानकारी मिली. वैसे ही घटनास्थल पर पहुंचा. यह ट्रक नो एंट्री में कैसे घुसा इसको लेकर पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा है. इस घटना का जो भी जिम्मेदार होगा उसकी जिम्मेदारी तय की जाएगी और कड़ी कार्रवाई होगी.

यह भी पढ़ें- 13 दिन से मिसिंग चल रही अर्चना तिवारी मिली, पुलिस ने नेपाल बार्डर से इस हालत में किया बरामद

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola