Indore Couple Case Update: मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले सोनम और राजा रघुवंशी के मिस्ट्री हनीमून के मामले की सच्चाई ने सभी को हिलकर रख दिया है। जिस लापता सोनम को ढूंढने के लिए पुलिस ने दिन-रात एक कर दिए, वह अब अपने पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार है। सोनम ने अपने बॉयफ्रेंड राज कुशवाह और कुछ दोस्तों के साथ मिलकर पति राजा को मौत के घाट उतार दिया। इसी बीच आरोपी राज कुशवाह के इंदौर वाले पड़ोसी ने कुछ ऐसा बताया, जिस पर किसी को यकीन नहीं हो रहा है।
आरोपी राज कुशवाह के पड़ोसी ने राजा और सोनम रघुवंशी के मामले पर बात करते हुए बताया कि राज कुशवाह इंदौर में किराए के घर में रहता था। उसका घर पास की गली में है। राज एक अच्छा लड़का… इंसान था। यह घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। वह अपने घर में अकेला कमाने वाला था। उसके साथ उसकी मां और दो बहनें थीं। वह पिछले 5 साल से इस कॉलोनी में रह रहा था। राज यहीं पास के संगम नगर में नौकरी करता था। यहां किसी को नहीं पता था कि वह सोनम से कब मिला और कब वह मेघालय गया। पड़ोसी ने बताया कि राज के पिता का कोरोना काल में निधन हो गया था। इसके बाद से पूरे घर की जिम्मेदारी इसके ऊपर थी।
यह भी पढ़ें: Indore Couple Case Update: सोनम रघुवंशी मामले में ड्राइवर का बड़ा खुलासा, ऐसे जाएगी गुवाहाटी
रोते हुए क्या बोली राज की मां?
वहीं, राज कुशवाह की मां मीडिया के सामने अपने बेटे की गिरफ्तारी पर दुख जताते हुए रो पड़ीं। राज की मां ने कहा कि उनका बेटा ऐसा नहीं कर सकता है। जब से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है, तब से उनके घर में परिवार ने न एक दाना अनाज खाया और न ही पानी पिया है। राज की मां ने तो यहां तक कहा कि वह भगवान की कसम खा सकती हैं कि उनका बेटा कभी ऐसा काम नहीं कर सकता है।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
2 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
5 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
6 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
7 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
8 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
8 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
9 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
10 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
13 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines