हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Indore Couple Case Updates: सोनम सहित पांचों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत, चारों आरोपियों की नई फोटो आई सामने

Raja Raghuvanshi Murder Case LIVE Updates: राजा रघुवंशी मर्डर केस की आरोपी सोनम रघुवंशी मेघालय पहुंच गई है। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया और अब उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस सोनम का रिमांड मांगेगी। पूछताछ करके क्राइम सीन रीक्रिएट करने के लिए मौके पर लेकर जाएगी। सोनम के साथ गिरफ्तार अन्य 4 आरोपी भी आज मेघायल पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन
राजा रघुवंशी मर्डर केस के अपडेट्स...

Live Updates

22:43 (IST) 11 Jun 2025

राजा रघुवंशी हत्याकांड के चारोंआरोपियों की नदी फोटो आई सामने

20:41 (IST) 11 Jun 2025

शिलांग के एडिशनल एसपी आशीष बोले- हमारे पास पर्याप्त सबूत

राजा मर्डर केस में शिलांग के एडिशनल एसपी आशीष का कहना है कि हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं। जरूरत पड़ी तो रिक्रिएशन कराया जाएगा और इंदौर भी ले जा सकते हैं। आज कोर्ट में पेश करेंगे और रिमांड के बाद इनसे पूछताछ करेंगे। इसके साथ ही अपने सबूत से मिलान करेंगे। पुलिस ने पूरी कोशिश कर पुख्ता सबूत जुटाए। सीसीटीवी और मोबाइल की जांच हो रही है।

19:28 (IST) 11 Jun 2025

राजा हत्याकांड के सभी आरोपी 8 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे गए

18:39 (IST) 11 Jun 2025

सोनम सहित सभी आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत, अब सामने आएगा सच

राजा रघुवंशी मामले में गिरफ्तार सभी पांचों आरोपियों को कोर्ट ने 8 दिन की हिरासत में भेज दिया है। अब पुलिस ने आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर सकती है और हत्याकांड से जुड़े कई राज और सच सामने आ सकते हैं।

18:26 (IST) 11 Jun 2025

राजा के हत्या आरोपियों को कोर्ट से लेकर बाहर निकली पुलिस

17:42 (IST) 11 Jun 2025

राजा रघुवंशी के घर पर लगाया गया ताला

राजा रघुवंशी के घर पर ताला लगा दिया गया है। परिजनों ने अंदर से ताला लगा लिया है। परिवार की तरफ से कहा गया है कि अब वह लोगों से परेशान हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि परिवार अब मीडिया से दूरी बनाना चाहता है। सोनम रघुवंशी के परिवार ने पहले ही मीडिया से दूरी बना ली है।

17:18 (IST) 11 Jun 2025

राजा रघुवंशी हत्या मामला: सभी आरोपियों को शिलांग जिला न्यायालय में लाया गया

14:34 (IST) 11 Jun 2025

Raja Raghuvanshi Murder Case LIVE Updates: राजा रघुवंशी के भाई का बड़ा खुलासा

Raja Raghuvanshi Murder Case LIVE Updates: राजा रघुवंशी के भाई सचिन रघुवंशी ने बड़ा खुलासा किया है कि शिलांग जाने से पहले सोनम ने राजा का वजन तुलवाया था, जो सोनम से करीब 6 किलो कम था। सोनम ने उसी तरह वारदात को अंजाम दिया, जैसे हमराज मूवी में दिया गया था। सोनम ने राजा को 1000 फीट गहरी खाई में फेंका था, लेकिन वह 200 फीट गहरी खाई पर फंस गया।

13:49 (IST) 11 Jun 2025

Raja Raghuvanshi Murder Case LIVE Updates: राजा रघुवंशी के भाई सचिन का बयान

Raja Raghuvanshi Murder Case LIVE Updates: राजा रघुवंशी के भाई सचिन रघुवंशी का बयान सामने आया है। उन्होंने मेघालय की छवि खराब होने के लिए वहां की सरकार से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि सोनम रघुवंशी के कारण 7 परिवारों को बर्बाद कर दिया। 17 दिन में मेघालय पुलिस ने केस को सुलझा लिया। साथ देने के लिए मेघालय पुलिस का आभारी हूं। पांचों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

12:50 (IST) 11 Jun 2025

Raja Raghuvanshi Murder Case LIVE Updates: आरोपियों को सोहरा जे लाएगी पुलिस

Raja Raghuvanshi Murder Case LIVE Updates: सोनम और अन्य 4 आरोपियों को शिलांग पुलिस कुछ देर में एडीजे कोर्ट में पेश करेगी। पेशी के बाद पुलिस उन्हें सोहरा थाने ले जाएगी। सभी आरोपियों को मौका-ए-वारदात पर ले जाकर क्राइम सीन री-क्रिएशन कराया जा सकता है। राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच के लिए बनी मेघालय पुलिस की एसआईटी टीम भी शिलांग के सदर थाना पहुंची, जहां टीम पांचों आरोपियों से मिली।

12:03 (IST) 11 Jun 2025

Raja Raghuvanshi Murder Case LIVE Updates: हत्या के बाद पांचों आरोपी हुए थे एकजुट

Raja Raghuvanshi Murder Case LIVE Updates: शिलांग पुलिस ने दावा किया है कि राजा रघुवंशी की हत्या के बाद पांचों आरोपी 11 किलोमीटर दूर इकट्ठा हुए थे। शिलांग SP विवेक स्येम ने कहा कि राज के तीनों साथियों ने कबूला है कि सोनम 22 मई को शिलांग पहुंच गई थी। राजा को 22 मई को ही मारने के लिए प्लान-ए बनाया था। सोनम राजा को पहाड़ पर ले जाती। सेल्फी लेने के बहाने वह राजा को खाई में धक्का दे देती, लेकिन बारिश और अंधेरा होने के कारण प्लान-ए कामयाब नहीं हो पाया तो प्लान बी पर काम किया। 23 मई को राजा को पहाड़ पर ले जाकर मार दाओ से हमला करके मारकर खाई में धक्का दे दिया गया।

11:18 (IST) 11 Jun 2025

Raja Raghuvanshi Murder Case LIVE Updates: राज की बहन का बयान आया सामने

Raja Raghuvanshi Murder Case LIVE Updates: राजा रघुवंशी हत्याकांड के मुख्य आरोपी राज कुशवाहा की बहन सुहानी का बयान सामने आया है। सुहानी का कहना है कि मेरा भाई ऐसा इंसान नहीं है कि किसी को जान से मार दे। उस पर झूठे आरोप लगाए गए हैं। वह निर्दोष है, बेकसूर है।

10:31 (IST) 11 Jun 2025

Raja Raghuvanshi Murder Case LIVE Updates: एक आरोपी को शख्स ने मारा थप्पड़

Raja Raghuvanshi Murder Case LIVE Updates: राजा रघुवंशी मर्डर केस से लोग भड़के हुए हैं, जिसका नजारा इंदौर एयरपोर्ट पर देखने को मिला। सोनम और 4 अन्य आरोपियों को लेकर मेघालय पुलिस शिलांग पहुंच गई है। इससे पहले जब शिलांग पुलिस आरोपियों को लेकर इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंची तो एक आरोपी को एक शख्स ने जोरदार थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ मारने वाले सुशील लकवानी ने कहा कि मैं हत्याकांड से गुस्से में हूं। नई-नई शादी हुई और पति की हत्या कर दी। आरोपियों को दम निकलनते तक फांसी पर लटका देना चाहिए। महिला ने पूरी प्लानिंग के साथ उस व्यक्ति की हत्या की है।

09:44 (IST) 11 Jun 2025

Raja Raghuvanshi Murder Case LIVE Updates: सोनम के अन्य 4 आरोपी भी पहुंचे शिलांग

Raja Raghuvanshi Murder Case LIVE Updates: सोनम के बाद अन्य 4 आरोपी भी शिलांग पहुंच गए हैं। पांचों आरोपियों का मेडिकल करा लिया गया है। 11 बजे पांचों को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा।

09:05 (IST) 11 Jun 2025

Raja Raghuvanshi Murder Case LIVE Updates: ऑपरेशन हनीमून में 120 अफसर शामिल

Raja Raghuvanshi Murder Case LIVE Updates: राजा रघुवंशी मर्डर केस में चलाए गए ऑपरेशन हनीमून में 120 अफसर शामिल हैं, जिन्होंने करीब 42 सीसीटीवी खंगाले, तब कड़ियां जुड़ीं। हत्या के बाद सिलिगुड़ी होते हुए इंदौर आई। सोनम इंदौर से उत्तर प्रदेश पहुंची। हालांकि इस बात से इंदौर पुलिस ने इंकार किया है।

08:29 (IST) 11 Jun 2025

Raja Raghuvanshi Murder Case LIVE Updates: नेपाल भागने की थी तैयारी

Raja Raghuvanshi Murder Case LIVE Updates: सोनम की शादी के दिन राज फूट-फूट कर रोया था। राज की हालत देखकर दोस्तों ने तय किया कि राजा रघुवंशी को मार डालेंगे। शादी के दिन ही राज ने सोनम से यह कह दिया था कि राजा को शिलांग ले आओ, वहीं उसे मार डालेंगे। सोनम ने शादी के बाद राजा से कहा था कि जब तक कामाख्या देवी के दर्शन नहीं करेंगे, दूर रहेंगे। राजा की हत्या के बाद सोनम और राज नेपाल भागने की तैयारी थी।

08:02 (IST) 11 Jun 2025

Raja Raghuvanshi Murder Case LIVE Updates: सोनम के हवाला कारोबार से जुड़े होने का शक

Raja Raghuvanshi Murder Case LIVE Updates: सोनम और राज के हवाला कारोबार से जुड़े होने का भी पुलिस को शक है। राज के फोन से हवाला के ट्रांजैक्शन के सबूत मिले हैं। राज के फोन में हवाला में इस्तेमाल नोट की फोटो मिली है। हवाला के लिए सोनम के अकाउंट का इस्तेमाल किया गया था। राज ने पीथमपुर के एक हवाला कारोबारी से 50 हजार रुपये लिए थे, जो तीनों दोस्तों को राजा की हत्या से पहले दिए गए थे। सोनम पिछले कई दिन से राज के पेटीएम का इस्तेमाल कर रही थी।

07:43 (IST) 11 Jun 2025

Raja Raghuvanshi Murder Case LIVE Updates: सबूतों की कराई जा रही फोरेंसिक जांच

Raja Raghuvanshi Murder Case LIVE Updates: राजा रघुवंशी मर्डर केस से जुड़े सबूतों की फोरेंसिक जांच करवाई जा रही है, ताकि कोर्ट में ठोस केस पेश किया जा सके। क्राइम सीन रीक्रिएशन और शिनाख्त परेड की तैयारी भी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, शिलांग पुलिस प्लान बना रही है कि सोनम और कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को लेकर क्राइम सीन तक जाया जाए और हत्या की वारदात का रीक्रिएशन कराया जाए। जहां-जहां आरोपी ठहरे थे, वहां भी पुलिस आरोपियों को ले जाने का प्लान बना रही है।

07:21 (IST) 11 Jun 2025

Raja Raghuvanshi Murder Case LIVE Updates: सोनम के खिलाफ पुलिस को मिले ये सबूत

Raja Raghuvanshi Murder Case LIVE Updates: अब तक की जांच में पुलिस के हाथ कई अहम सबूत लगे हैं, जिनकी फोरेंसिक जांच चल रही है। इन सबूतों में एक आरोपी की शर्ट शामिल है, जिस पर राजा रघुवंशी का खून लगा है। एक टूटा हुआ मोबाइल फोन और एक रेनकोट भी है, जो सोनम का है, जिस पर खून लगा है। मर्डर में इस्तेमाल हुआ हथियार, खून से सने कपड़े, कॉन्ट्रैक्ट किलर्स के फिंगरप्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, होटल मनहा और दूसरी जगहों के सीसीटीवी फुटेज भी केस से जुड़े अहम सबूत हैं।

06:32 (IST) 11 Jun 2025

Raja Raghuvanshi Murder Case LIVE Updates: सोनम ट्रांजिट रिमांड पर पहुंची शिलांग

Raja Raghuvanshi Murder Case LIVE Updates: सोनम रघुवंशी को लेकर मेघालय पुलिस रात करीब 11 बजे गुवाहाटी एयरपोर्ट पहुंची। वहां से वाया रोड करीब पौने एक बजे शिलांग के सदर अस्पताल थाना पहुंची। रात को ही 1:30 बजे गणेश दास अस्पताल में सोनम को लाया गया। 2:45 तक मेडिकल जांच हुई। 3:45 बजे वापस सोनम को सदर अस्पताल थाना लाया गया। अब 10 बजे के बाद कभी भी सोनम को कोर्ट में पेश किया जाएगा। अन्य 4 आरोपी भी आज 10 से 11 बजे के बीच शिलांग पहुंच जाएंगे। सभी 4 आरोपियों की भी शिलांग पहुंचते ही मेडिकल जांच होगी और फिर उन्हें भी कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

LIVE Raja Raghuvanshi Murder Case Updates: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को लेकर मेघालय पुलिस शिलांग पहुंच गई है। अलसुबह टीम शिलांग पहुंची और सोनम को मेडिकल टेस्ट के लिए गणेश दास हॉस्पिटल ले गई। मेडिकल कराने के बाद रिपोर्ट के साथ सोनम को कोर्ट में पेश किया जाएगा। सोनम के साथ गिरफ्तार किए गए राज कुशवाह, आकाश राजपूत, विशाल चौहान और आनंद कुर्मी को भी शिलांग लाया जाएगा। पुलिस कोर्ट से पांचों आरोपियों का रिमांड मांगेगी, ताकि मर्डर केस को लेकर पूछताछ की जा सके। पांचों से पूछताछ के बाद उन्हें क्राइम सीन पर ले जाया जाएगा, जहां क्राइम सीन रीक्रिएट किया जाएगा। सोनम को इंदौर कोर्ट ने 3 दिन की और अन्य 4 आरोपियों को 7 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर मेघालय पुलिस को सौंपा है।

23 मई को हुई राजा रघुवंशी की हत्या

बता दें कि 11 मई को शादी के बाद राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी हनीमून के लिए शिलांग गए थे। वे 21 मई को शिलांग पहुंचे और 23 मई को राजा की हत्या कर दी गई। 2 जून को राजा का शव खाई में पड़ा मिला। सोनम लापता था, जिसे वारदात के 17 दिन बाद 9 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से एक ढाबे से दबोचा गया। उसने खुद परिजनों को फोन करके बुलाया। इससे पहले गाजीपुर पुलिस उसे अपनी हिरासत में ले चुकी थी। इंदौर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सोनम को औपचारिक तरीके से गिरफ्तार किया। सोनम की गिरफ्तारी के बाद ही राजा रघुवंशी हत्याकांड का खुलासा हुआ। शिलांग पुलिस के अनुसार, राजा की हत्या के बाद सोनम ट्रेन पकड़कर पहले इंदौर गई और किराये के कमरे में ठहरी। इंदौर से वह वाराणसी आई, जहां से ट्रेन पकड़कर वह गाजीपुर पहुंची। सोनम पर प्रेमी राज के साथ मिलकर पति राजा की हत्या कराने का आरोप है।

पढ़ें राजा रघवंशी मर्डर केस और हत्यारोपी सोनम रघुवंशी, राज कुशवाहा से जुड़े आज के पल-पल के लाइव अपडेट्स…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola