ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में सरकारी जमीन पर महापुरुषों की मूर्ति लगाने और फिर विवाद के हालात बनने के चलते कलेक्टर ने सख्त एक्शन लिया है। ग्वालियर के बिलौआ में गौशाला की सरकारी जमीन पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित किए जाने के मामले में 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। वहीं मौके से बाबा साहब की मूर्ति को हटवाकर सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया है।
इससे पहले भी हो चुका विवाद
दरअसल, रविवार को लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री इमरती देवी का बिलौआ में अंबेडकर प्रतिमा को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान इमरती देवी और महिलाओं की नोकझोंक का वीडियो वायरल हुआ था। इसके पहले भितरवार के गोहिंदा गांव में भी सरकारी जमीन पर अंबेडकर प्रतिमा लगाने का विवाद तूल पकड़ा था, जिसके बाद मामले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए CRPC 145 के तहत कार्रवाई की थी,जिसके चलते तनावपूर्ण माहौल खत्म किया जा सके।
बहरहाल, बिलौआ मामले में गौशाला की सरकारी जमीन से बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा को हटवा कर सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया है। वहीं जिले घट रहे इन घटनाक्रम पर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह का कहना है कि महापुरुषों की मूर्ति लगाने के लिए उनके पास प्रस्ताव आना चाहिए, बिना परमिशन के कोई भी महापुरुषों की मूर्ति सरकारी जमीन पर नहीं लगा सकता है।
ग्वालियर में सरकारी जमीन पर मूर्ति लगाने का ट्रेंड चल गया है अगर कोई व्यक्ति सरकारी जमीन पर किसी भी महापुरुष मूर्ति लगाने का प्रयास करेगा तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
4 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
10 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
14 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
16 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines