Yashodhan Sharma
Read More
ग्वालियर: मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने श्रीलंका में इतिहास रच दिया है। चंबल के खिलाड़ियों ने साउथ एशियन कराते चैंपियनशिप (South Asian Karate Championship) में गोल्ड मेडल (Gold Medal) जीतकर देश का नाम रोशन किया है।
ग्वालियर की आयरन गर्ल निहारिका कौरव ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है। निहारिका ने सीनियर महिला वर्ग में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है। निहारिका ने साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप के खिताबी मैच में श्रीलंका की कपिलारत्ना को एकतरफा मुकाबले में 13-5 से शिकस्त देते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।
बता दें कि निहारिका ने इसी साल इंग्लैंड के लंदन में आयोजित कॉमनवेल्थ में कराते चैंपियनशिप में भी भारत के लिए कांस्य पदक (Bronze Medal) जीता था।
ग्वालियर के प्रियंक भदौरिया ने भी साउथ एशियन कराते चैंपियनशिप में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है। प्रियंक ने जूनियर बॉयज कैटेगरी के खिताबी मुकाबले में श्रीलंका को 6-2 से करारी शिकस्त देकर गोल्ड जीता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।