MP News: पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के एक बयान के बाद प्रदेश की सियासत गर्मा गई है। उनके बयान के बाद बीजेपी जहां लगातार कांग्रेस पर निशाना साध रही है। वहीं कांग्रेस ने अजीज कुरैशी के बयान को उनका निजी बयान बताया है। कांग्रेस का कहना है कि राज्यपाल के बयान से पार्टी का कोई लेना देना नहीं है।
लटेरी में दिया था विवादित बयान
दरअसल, विदिशा जिले के लटेरी में आयोजित अल्पसंख्यक सद्भावना सम्मेलन में पूर्व राज्यपाल ने विवादित बयान दिया, उन्होंने मुसलमानों का पक्ष लेते हुए कहा कि ‘ 22 करोड़ में से 1 करोड़ 2 करोड़ मर भी जाएं तो कोई हर्ज नहीं होगा। क्योंकि आज सियासी दल बदल रहे हैं। कांग्रेस के लोग धार्मिक यात्रा निकाल रहे हैं, नर्मदा मैया की जय बोल रहे हैं, कांग्रेस कार्यालय में पूजा हो रही है, यह सब शर्मनाक है।’ उनके इसी बयान के बाद मामला गर्मा गया है।
अपने बयान पर काबिज अजीज कुरैशी
खास बात यह है कि पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी अपने बयान पर कायम है। उनका कहना है ‘घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम करे तो दिक्कत नहीं है। लेकिन बहुसंख्यक या फिर अल्पसंख्यक किसी समाज का कार्यक्रम कांग्रेस दफ्तर में ना हो। कांग्रेस पहले की तरह मुसलमान को लेकर आवाज नहीं उठाती है। ‘INDIA’ एलाइंस में कोई भी मुस्लिम पार्टी नहीं है।’
कांग्रेस ने बताया निजी बयान
वहीं पूर्व राज्यपाल के बयान के बाद कांग्रेस बेकफुट पर आ गई। कांग्रेस ने इसे अजीज कुरैशी का निजी बयान बताया है। मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन प्रभारी राजीव सिंह का कहना है कि यह उनका व्यक्तिगत बयान है। पार्टी का इससे कोई लेना देना नहीं है। पार्टी जो कर रही वो करती रहेगी। अजीज कुरैशी से उनके बयान पर जवाब लिया जाएगा। वरिष्ठ नेताओं को मामले की जानकारी दी जाएगी।
बीजेपी ने साधा निशाना
वहीं पूर्व राज्यपाल के बयान पर बीजेपी हमलावर नजर आ रही है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का कहना है कि अजीज कुरैशी के बयान पर कांग्रेस को अपना स्डेंट क्लीयर करना चाहिए कि कांग्रेस किस दिशा में है। कांग्रेस प्रदेश में दौहरे चरित्र की राजनीति करने का प्रयास कर रही है।
वहीं शिवराज सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि कांग्रेस के कथनी करनी में फर्क है। कांग्रेस सिर्फ चुनाव में हिंदू बनने की कोशिश कर रही है। कर्नाटक में हिंदू विरोधी बातें और मध्य प्रदेश में चुनावी हिंदू बनने की कोशिश हो रही है। चुनाव आते हैं तो कांग्रेस नेताओं को धार्मिक स्थल दिखाई देने लगते है। कमलनाथ कहते मैं हनुमान भक्त और उल्टा हनुमान चित्र वाला केक काटते हैं। इसलिए अजीज कुरैशी ने जो कहा उसका खुलासा कांग्रेस नेताओं को करना चाहिए।
ये भी देखें: Shivraj Cabinet Meeting : शिवराज कैबिनेट में इन अहम फैसले को मिली मंजूरी
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
9 hrs agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
2 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
3 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
3 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
4 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
5 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
8 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
9 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines