Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

Madhya Pradesh Exit Polls 2023: मध्य प्रदेश में शिवराज या कमलनाथ, जानें क्या कर रहे एग्जिट पोल के नतीजे

MP Exit Polls 2023 : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुका है। एमपी की जनता ने 17 नवंबर को सभी उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद कर दी थी। यहां चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच मुकाबला है।

Author
Edited By : News24 हिंदी Updated: Dec 1, 2023 10:09

MP Exit Polls 2023 : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुका है। एमपी की जनता ने 17 नवंबर को सभी उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद कर दी थी। यहां चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला है। अब एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं। मध्य प्रदेश में शिवराज या कमलनाथ, किसकी बनेगी सरकार, देखें क्या कह रहे हैं एग्जिट पोल्स के नतीजे।

मध्य प्रदेश में कुछ 230 विधानसभा सीटें हैं और किसी भी पार्टी को बहुमत के लिए 116 सीटें चाहिए। मतदान के बाद अब सभी पार्टियां अपनी जीत का गुण-भाग लगा रही हैं। ऐसे में जनता ने किस पार्टी को अपना बहुमत दिया है, ये तो 3 दिसंबर को ही पता चलेगा, लेकिन इससे पहले न्यूज 24 टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में चुनाव रिजल्ट स्पष्ट हो गया कि इस बार राज्य में शिवराज कमान संभालेंगे या कमलनाथ? सूबे में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिल सकती है। बीजेपी को 151 सीट और कांग्रेस को 74 सीट मिलने का अनुमान है।

---विज्ञापन---

News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
News24 Whatsapp Channel

देखें एग्जिट पोल

---विज्ञापन---

न्यूज24 TodaysChanakya

भाजपा – 151
कांग्रेस – 74
अन्य – 5

जन की बात

भाजपा – 100-123
कांग्रेस – 102-125
अन्य – 0-5

एबीपी सी वोटर –

भाजपा – 88-112
कांग्रेस – 113-137
अन्य – 02-08

इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया

भाजपा – 140-162
कांग्रेस – 68-90
अन्य – 0-3

जी न्यूज

भाजपा – 118-130
कांग्रेस – 97-107

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में इस वक्त भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला है। राज्य की 230 सीटों पर 17 नवंबर को 71.11 फीसदी वोटिंग हुई थी। 52 जिलों के 2,534 प्रत्याशियों का फैसला 3 दिसंबर को होगा।

 

First published on: Nov 30, 2023 06:04 PM

संबंधित खबरें