MP Doctor Found a Child in New Born Baby: मध्य प्रदेश के सागर जिले से मेडिकल साइंस की दुनिया का काफी दुर्लभ मामला सामने आया है। यहां 3 दिन पहले जन्मे बच्चे के पेट में बच्चा मिला है। यकीनन आपको भी इस बात पर भरोसा कर पाना बहुत मुश्किल हो रहा होगा, जो कि बिल्कुल जायज है, क्योंकि इस दुर्लभ मामले को लेकर डॉक्टर्स भी काफी हैरान हैं। फिलहाल, इस रेयर मामले की वजह से नवजात को जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है।
नवजात के अंदर पल रहा बच्चा
यह दुर्लभ मामला सागर जिले के केसली थाना का है। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष और प्रोफेसर डॉ. पीपी सिंह ने बताया कि करीब 15 दिन पहले केसली की रहने वाली एक 9 महीने की गर्भवती महिला उनके प्राइवेट क्लिनिक में जांच के लिए आई थी। जांच के दौरान महिला के गर्भ में पल रहे नवजात के अंदर भी एक बच्चे की मौजूदगी का संदेह हुआ। इस पर महिला को फॉलोअप के लिए मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए बुलाया गया। यहां इसके लिए एक स्पेशल जांच की गई। इस जांच की रिपोर्ट में पाया गया कि महिला के गर्भ के अंदर पल रहे बच्चे के अंदर भी एक बच्चा या टेराटोमा है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुए डिलीवरी
इस रिपोर्ट के बाद महिला को मेडिकल कॉलेज में ही डिलीवरी करने के लिए कहा गया, क्योंकि महिला को मेडिकल कॉलेज में आशा कार्यकर्ता लेकर आई थी। इसलिए वह वापस केसली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चली गईं। यहां महिला की नॉर्मल डिलीवरी हुई। डिलीवरी के बाद बच्चे को जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों की मानें तो बच्चे की जान बचाने का एकमात्र उपाय सर्जरी है, जिस पर डॉक्टरों की टीम विचार-विमर्श कर रही है।
यह भी पढ़ें: Ayushman Bharat Yojana के 6 साल पूरे, CM मोहन यादव ने बताया संजीवनी
क्या है फीट्स इन फीटू?
डॉ. पीपी सिंह के अनुसार, उन्होंने अपने जीवन में यह पहला केस देखा है। मेडिकल हिस्ट्री में इस तरह के केस काफी दुर्लभ हैं। मेडिकल की भाषा में इस कंडीशन को “फीट्स इन फीटू” कहा जाता है। 5 लाख मामलों में इस तरह का 1 केस सामने आता है। हालांकि, अब तक दुनिया में इस तरह के 200 केस ही रिपोर्ट हुए हैं।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
4 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
10 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
14 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
16 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines