Ayushman Bharat Yojana के 6 साल पूरे, CM मोहन यादव ने बताया संजीवनी

Ayushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना (Ayushman Bharat Yojana) ने 6 साल पूरे कर लिए हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसे लागू करने और अमल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है।

Ayushman Bharat Yojana

Ayushman Bharat Yojana

विज्ञापन

Ayushman Bharat Scheme: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वस्थ नागरिकों से समृद्ध राष्ट्र निर्माण के लिए शुरू की गई ऐतिहासिक ” आयुष्मान भारत योजना” के सफल क्रिन्यान्वयन के 6 साल पूरे होने पर प्रदेश के सभी नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि गत 6 साल में देश के गरीब नागरिकों को बड़ी और गंभीर बीमारियों से उबरने और निरोग रहने की जो शक्ति मिली है, वो किसी संजीवनी से कम नहीं है। उन्होंने इसे संजीवनी के समान बताते हुए कहा कि अब 70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग भी इसका लाभ ले सकेंगे।

मध्यप्रदेश में लगभग 4 करोड़ आयुष्मान कार्ड जारी किए गए हैं। प्रदेश के एक करोड़ 8 लाख परिवारों को योजना का लाभ मिल रहा है। अब तक 45 लाख प्रकरणों में उपचार सहायता भी दी जा चुकी है। मध्यप्रदेश योजना के क्रियान्वयन में अग्रणी है। मुख्यमंत्री यादव ने मध्यप्रदेश के लाखों परिवारों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन

योजना में जुड़ते नए-नए ऑप्शन 

मुख्यमंत्री यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देशवासियों को इस उपयोगी योजना का वृहद स्तर पर लाभ दिलवाया है। देश के करोड़ों हितग्राहियों को लाभान्वित कर चुकी इस योजना का लाभ अब 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को भी मिलेगा। आयुष्मान भारत – जन आरोग्य योजना के माध्यम से लाभान्वित होने वाले व्यक्तियों का दायरा बढ़ रहा है।

अब इस महत्वपूर्ण योजना में नया आयाम जुड़ रहा है, जिसके लिए बुजुर्ग जन अपना आशीर्वाद भी प्रधानमंत्री को दे रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस योजना के संचालन से असंख्य परिवारों को बीमारियों के इलाज पर होने वाले बड़े खर्च से भी बचाया जा सका है। ऐसे लाभान्वित परिवार मोदी जी के आभारी रहेंगे। राज्य सरकार का संकल्प है कि मध्यप्रदेश में अधिक से अधिक नागरिकों को अवश्यकता होने पर योजना का लाभ प्राप्त हो।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ