Dengue infection increasing in Bhopal: मध्यप्रदेश के भोपाल में डेंगू का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। मौजूदा समय में भोपाल में करीब 400 से ज्यादा डेंगू के मरीज है। मरीज इलाज के लिए सरकारी प्राइवेट अस्पतालों के चक्कर लगा रहे है। सरकारी अस्पतालों के साथ- साथ प्राइवेट अस्पतालों के बेड भरे हुए है। लगातार डेंगू के मरीज बढ़ते ही जा रहे है।
गंदगी जमा होने पर फैलता है डेंगू
भोपाल में लगातार डेंगू के मरीज इसलिए बढ़ रहें हैं, क्योंकि नगर निगम द्वारा डेंगू प्रभावित इलाकों की साफ सफाई और स्वच्छता को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। जिसके चलते बस्ती क्षेत्र में और भोपाल के कई इलाकों में गंदगी का आलम काफी ज्यादा खराब हो चुका है। ऐसे में कई इलाकों में गंदा पानी इकट्ठा हो रहा है। कचरा खुले में फेका जा रहा है। गीला और सूखा कचरा सब एक जगह फेंका जाता है।
नगर निगम विभाग से शिकायत पर भी नही हुई सफाई
शहर की सफाई को लेकर नगर निगम से काफी बार शिकायत भी की गई, लेकिन अब तक नगर निगम द्वारा कोई भी कार्रवाई नही की गई। ना ही नगर निगम ने साफ सफाई करने के लिए कोई भी सफाई कर्मचारी भेजा। ना ही भोपाल के स्लम इलाकों में कचरा उठाने वाली गाड़ी पहुंच रही है। साफ- सफाई को लेकर नगर निगम कुछ भी नहीं कर रहा है। लोगों ने नगर निगम अधिकारियों से गुहार लगाई कि मच्छरों को मारने के लिए निगम की ओर से शहर के अलग-अलग इलाकों में मैदानी टीमों को तैनात किया जाये। और साथ ही फॉगिंग मशीन भी इलाकों में भेजी जाये। गंदगी जमा होने की वजह से डेंगू के मरीज बढ़ रहे है।
डॉक्टर्स ने दी हिदायत
डॉक्टर्स का कहना है कि आम जनता को अपना ख्याल खुद रखना होगा। मरीज के साथ- साथ परिवार के अन्य लोगों को भी हिदायत बरतने की जरूरत है। पीने का पानी उबालकर पिए। आस पास सफाई का विशेष ध्यान रखे। आसपास इकट्ठा कचरा दिखे तो उसकी साफ सफाई करें।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
4 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
8 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
8 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
9 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
10 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
11 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
12 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
14 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines