हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

UCC को लेकर CM शिवराज ने जहां की 'एक व्यक्ति, एक शादी' की बात, उसी मंच पर थे 4 पत्नियों वाले मंत्री

विज्ञापन

विपिन श्रीवास्तव, भोपाल: समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) की पैरवी करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिस मंच से ‘एक व्यक्ति, एक शादी’ का जिक्र दिया था, ताज्जुब की बात है कि उसी मंच पर 4 शादियां करने वाले मध्य प्रदेश सरकार के पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल बैठे थे। इस मुद्दे को लेकर अब कांग्रेस सरकार पर हमलावर है।

दरअसल, सीएम शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को बड़वानी जिले के चाचरिया में आदिवासियों के लिए जल जंगल जमीन का अधिकार दिलाने लागू किए गए ‘पेसा एक्ट’ जागरूकता सम्मेलन में पहुंचे थे। इसी दौरान मंच से सीएम ने देश में समान नागरिक संहिता लागू करने की पैरवी करते हुए कमेटी गठित करने का ऐलान किया और कहा था कि एक से ज्यादा शादी क्यों करें, समान नागरिकता संहिता में एक व्यक्ति को एक पत्नी रखने का अधिकार होना चाहिए।

कांग्रेस ने शिवराज के बयान पर ली चुटकी

कांग्रेस ने सीएम के इसी बयान पर चुटकी ली है। बड़वानी जिले की पानसेमल विधानसभा से विधायक चंद्रभागा किराड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री जी पहले अपनी कैबिनेट का विस्तार कर लें। आप ‘एक पत्नी, एक समान कानून’ की बात कर रहे हैं और आपके ही मंत्री की चार पत्नियां हैं।

विज्ञापन

कांग्रेस विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री झूठ बोलते हैं। इशारों ही इशारों में चंद्रभागा किराड़े ने प्रेम सिंह पटेल जो बड़वानी विधायक और सरकार में पशुपालन मंत्री हैं, उन पर निशाना साधते हुए कहा कि कि उनकी चार पत्नियां हैं तो मुख्यमंत्री किस तरीके से यह नियम को लागू कर सकेंगे, यह एक बड़ा सवाल है।‌

बड़वानी से 5 बार के विधायक हैं प्रेम सिंह पटेल

बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री प्रेम सिंह पटेल बड़वानी से 5 बार विधायक रहे हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने शपथ पत्र में 4 पत्नियों और इनकी संपत्तियों का जिक्र भी किया था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola