MP News: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत हर साल सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित कराए जाते हैं। इस बार भी सम्मेलनों में कई जोड़ों को इस योजना का लाभ मिला है। सीएम शिवराज ने कहा कि यह योजना बेटियों के फायदे के लिए चलाई जा रही है। ताकि उन्होंने हर प्रकार का लाभ मिल सके।
सीएम शिवराज ने कहा कि ‘ भारतीय संस्कृति में विवाह को संस्कार माना गया है। विवाह युवक-युवती के परिणय के साथ परिवारों को भी मिलाता है। स्वयं सुखी, प्रसन्न और प्रेम से रहने के साथ दोनों परिवारों का ध्यान रखना नवविवाहित दम्पत्ति की जिम्मेदारी है। विवाह के लिये बेटी को बोझ न माना जाए, इस उद्देश्य से ही मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाय योजना आरंभ की गई है। योजना में नवविवाहित जोड़े को चेक से 49 हजार रूपए उपलब्ध कराए जाते हैं, जिससे बेटी और दामाद अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार नई गृहस्थी की सामग्री स्वयं खरीद सकें।’
सभी सुविधाए मिले
सीएम शिवराज ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री कन्यादान योजना को लेकर प्रदेश के सभी जिलों में प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नवविवाहित जोड़ों के परिजन को अन्य शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों में भी लाभान्वित किया जाए। इससे नवदम्पत्ति को अपनी गृहस्थी चलाने में आसानी होगी।
सामूहिक विवाह का महाकुंभ
बता दें कि सीएम विदिशा जिले के गंजबसौदा, बैतूल जिले के भीमपुर तथा जनपद पंचायत बैतूल, खण्डवा जिले की नगर परिषद मूंदी एवं खण्डवा नगर निगम द्वारा नवचंडी देवी धाम में मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना में हुए सामूहिक विवाह सम्मेलनों को मुख्यमंत्री निवास से वर्चुअली शामिल हुए थे।
जिसमें सीएम ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलनों से आज विवाहों का महाकुंभ सम्पन्न हो रहा है। मामा की दुआएं लेती जा-जा तुझको सुखी संसार मिले गीत गुनगुनाकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं को लेकर विवादित बयान
19 hrs agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
3 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
4 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
5 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
6 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
6 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
7 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
8 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
11 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines