MP News: लाड़ली बहना योजना की पहली किस्त जारी हो चुकी है। खुद सीएम शिवराज ने बची हुई महिलाओं के खाते में भी जल्द से जल्द राशि ट्रांसफर करने की बात कही है। इस बीच सीएम शिवराज ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से भी संवाद किया। इस दौरा उन्होंने कहा कि बहनों की जिंदगी बदलना मेरी जिंदगी का लक्ष्य है। बहनों को आगे बढ़ाने और उन्हें सम्मान के साथ जीवन जीने के अवसर प्रदान करने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के अद्भुत प्रयास हो रहे हैं।
लाड़ली बहना योजना एक प्रयास
सीएम शिवराज ने कहा कि ‘महिलाओं की जिंदगी बेहतर हो इसके लिए लाड़ली बहना योजना इन्हीं प्रयासों में से एक है। प्रदेश में आजीविका मिशन की बहनों की आय कम से कम 10 हजार रूपए महीना करना है, जिससे वे लखपति क्लब में शामिल हो सकें। बहनों की गरीबी दूर कर उन्हें अमीरी की ओर ले जाना है।’
बहनों की गरीबी होगी दूर
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘आजीविका मिशन बहनों की गरीबी दूर करने की दिशा में सशक्त माध्यम बनकर कार्य कर रहा है। आजीविका मिशन से बहनों में जागृति पैदा हो रही है। आज बहनों में आत्मविश्वास और भरोसा बढ़ रहा है। बहनों की समाज में इज्जत बढ़ी है। जो बहनें आजीविका मिशन से नहीं जुड़ी हैं, उन्हें भी जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। बहनों को आत्मविश्वास और मेहनत से अपने जीवन को सुदृढ़ बनाना है।
लाड़ली बहना सेना से जोड़कर बहनों को संगठित किया जा रहा है। यह सेना बहनों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करेगी। साथ ही बहनों पर होने वाले अन्याय को रोकने में भी कारगर बनेगी। लाड़ली बहनें एक परिवार की तरह हैं।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं को लेकर विवादित बयान
6 hrs agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
2 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
4 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
4 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
5 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
6 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
7 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
8 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
10 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines