मध्य प्रदेश के किसानों के लिए जरूरी खबर, शिवराज सरकार ने गेहूं खरीदी पर लिया बड़ा फैसला

CM Shivraj Singh Chouhan (1)

CM Shivraj Singh Chouhan (1)

विज्ञापन

MP News: मध्य प्रदेश में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। अभी भी प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। ऐसे में किसानों की परेशानियां बढ़ गई हैं। हालांकि इस बीच शिवराज सरकार ने गेहूं खरीदी पर एक बड़ा फैसला लिया है। जो किसानों के लिए राहत भरा माना जा रहा है।

गेहूं खरीदी रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी

शिवराज सरकार ने ओलावृष्टि और बारिश की वजह से गेहूं खरीदी के रजिस्ट्रेशन की तारीख आगे बढ़ा दी है। जो किसानों को लिए राहतभरी खबर मानी जा रही है समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी के लिए अब किसान भाई 24 मार्च तक रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे।

विज्ञापन

सीएम शिवराज ने किया ऐलान

मध्य प्रदेश में बेमौसम बारिश को देखते हुए किसानों के हित में सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है। खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। इसके अलावा गेहूं की फसल भीग भी गई है। इसलिए रजिस्ट्रेशन की तारीख आगे बढ़ाई जाती है।

सीएम शिवराज ने किया फसलों का निरीक्षण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मध्य प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का निरीक्षण भी किया है। सीएम शिवराज ने 50 प्रतिशत से ज्यादा नुकसान वाली फसलों के लिए 32 हजार रुपए के हिसाब से मुआवजा देने का ऐलान किया है। सीएम ने आज विदिशा और सागर जिले का दौरा किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ