हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

CM शिवराज की मंत्री ने दिग्विजय सिंह को अपनी सीट से चुनाव लड़ने का दिया चैलेंज, कही बड़ी बात

विज्ञापन
दिग्विजय सिंह के कांग्रेस से इस्तीफे की चिट्ठी वायरल हो गई।

MP Politics: मध्य प्रदेश में साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी है। ऐसे में दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच बयानबाजी भी तेज हो गई है। पार्टी के नेता एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं। अब शिवराज सरकार की एक मंत्री ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को अपनी सीट से चुनाव लड़ने का चैलेंज दिया है।

उषा ठाकुर ने दिया चैलेंज

दरअसल, शिवराज सरकार में संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को अपनी विधानसभा सीट महू से चुनाव लड़ने का चैलेंज दिया है। महू में मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने यह बात कही। जिसके बाद फिर से प्रदेश की सियासत गर्माती नजर आ रही है।

उषा ठाकुर ने कहा कि ‘बीजेपी का हर कार्यकर्ता मजबूत सेनानी है। इसलिए दिग्विजय सिंह तो क्या पूरी कांग्रेस को न्यौता है, जिसमें दम हो वह महू आकर चुनाव लड़े।’ इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कांग्रेस को ढपोलशंख भी करार दिया।

विज्ञापन

दिग्विजय सिंह कर रहे हैं सीटों का दौरा

बता दें कि कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह उन सीटों का दौरा कर रहे हैं, जिन पर कांग्रेस को पिछले कुछ चुनावों से लगातार हार का सामना करना पड़ा है। दिग्विजय सिंह ने हाल ही में महू का दौरा भी किया था। 2018 के चुनाव में उषा ठाकुर ने इस सीट से जीत दर्ज की थी। बाद में शिवराज सरकार बनने के बाद उन्हें संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री बनाया गया था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola