हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कूनो में चीतों की मौत के बाद आज बड़ी बैठक, CM शिवराज ने भूपेंद्र यादव के साथ अधिकारियों से ली रिपोर्ट

विज्ञापन
cm shivraj minister bhupendra yadav

Kuno Cheetahs Death: कूनो नेशनल पार्क में अब तक तीन शावकों सहित 6 चीतों की मौत हो चुकी है। जिसके बाद प्रशासन अलर्ट पर नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ मिलकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की है। जिसमें कई अहम फैसले लिए गए हैं।

सीएम शिवराज ने ली रिपोर्ट

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ मिलकर चीतों की मौत लेकर समीक्षा बैठक बुलाई थी। जिसमें वन विभाग के सभी आला अधिकारी शामिल हुए। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई है। सीएम ने अधिकारियों से चीतों की मौत की रिपोर्ट ली है। बता दें कि हाल ही में चीतों के मौत के बाद चीता टास्क फोर्स को खत्म कर बनाई गई है स्टीयरिंग कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी ही अब आगे के फैसले लेंगे।

हम पूरी व्यवस्था करेंगे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘चीतों की मौत से हम लगातार परेशान हो रहे थे, क्योंकि हम चीते लेकर आए थे, लेकिन चीते जी नहीं रहे। लेकिन आज चर्चा हुई तो भूपेंद्र जी ने मुझे रिलैक्स कर दिया। क्योंकि एक चीता संघर्ष और दो बीमारी से चले गए। जबकि 3 शावकों की मौत हुई है। भूपेंद्र यादव ने बताया कि शावकों का सर्ववाईवल रेट कम होता है। लेकिन हम चीतों के लिए वूरी व्यवस्था करेंगे और कोशिश रहेगी कि उनका सर्ववाईवल रेट भी सही बना रहे। सीएम ने कहा कि जानकारों ने बताया कि 10 में से एक बच्चा ही सर्वाइव कर पाता है।

विज्ञापन

लेकिन इंसान और वन्यप्राणी दोनों रहें, यह सृष्टि के संतुलन के लिए बहुत जरूरी है। मध्य प्रदेश में चीतों को लेकर सरकार गंभीर है। बता दें कि चीतों को कूनो के अलावा दूसरे अभ्यारणों में भी बसाने की व्यवस्था की जा रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola