MP News: सीएम शिवराज ने गृह जिले सीहोर के नसरुल्लागंज का नाम बदला, कांग्रेस ने साधा निशाना
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर के तहसील नसरुल्लागंज का नाम बदलकर अब भैरूंदा कर दिया है। इसको लेकर राजस्व विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।
बता दें कि नसरूल्लागंज सीएम शिवराज सिंह के विधानसभा क्षेत्र बुधनी में आता है। आज 2 अप्रैल को नसरूल्लागंज का गौरव दिवस भी मनाया जा रहा है। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय की अनुमति के बाद आज राजस्व विभाग द्वारा अधिसूचना जारी करते हुए नसरूल्लागंज का नाम बदलकर भैरूंदा किया गया।
Madhya Pradesh | Name of Nasrullaganj in Sehore district has been changed to Bhairunda. pic.twitter.com/6ylEBLNy6c
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) April 2, 2023
वहीं दूसरी ओर इसे लेकर अब सियासत भी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने इसे लेकर अब आपत्ति जताई है। कांग्रेस प्रवक्ता अजय यादव ने कहा कि शिवराज सरकार सिर्फ धर्म को आधार मानकर स्थानों के नाम बदलने में जुटी हुई है।
इससे पहले शिवराज सरकार होशंगाबाद शहर का नाम बदलकर नर्मदापुरम और भोपाल के इस्लाम नगर का नाम बदलकर जगदीशपुर कर चुकी है। वहीं होशंगाबाद जिले का बाबई जो महान कवि माखन लाल चतुर्वेदी का जन्मस्थान है उसका नाम बदलकर माखन नगर कर दिया गया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: