MP के कर्मचारियों के लिए सीएम शिवराज ने की बड़ी घोषणा, केंद्र के समान मिलेगा 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता

Madhya Pradesh employees

Madhya Pradesh employees

विज्ञापन

MP News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। शिवराज सरकार ने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया है। इसके अलावा कर्मचारियों को तीन समान किस्तों में एरियर भी दिया जाएगा। सीएम शिवराज ने खुद इसकी घोषणा की है।

केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता

अब राज्य के कर्मचारियों को केंद्र के समान 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। इसके अलावा जनवरी से जून तक महंगाई भत्ते का एरियर 3 समान किस्तों में मिलेगा। बता दें कि कर्मचारी लंबे समय से इस बात की मांग कर रहे थे। जिसे सरकार ने अब पूरा कर दिया है।

विज्ञापन

एरियर भी दिया जाएगा

सीएम शिवराज ने कहा कि ‘हमने कर्मचारियों के हित में अनेक क्रांतिकारी फैसले किए हैं। अब हमने फैसला किया है कि केंद्र के समान 42% महंगाई भत्ता जनवरी से ही देंगे। जनवरी से लेकर जून 2023 तक महंगाई भत्ते का एरियर 3 समान किस्तों में दिया जाएगा। वह सारे कर्मचारी, जो छठवां वेतनमान प्राप्त कर रहे हैं, उनके महंगाई भत्ते में भी समानुपातिक वृद्धि की जाएगी। हमने यह फैसला भी किया है कि जिन्होंने 1 जुलाई 2023 तक अपनी सेवा के 35 वर्ष पूर्ण कर लिए हों, उन सबको चतुर्थ समयमान वेतनमान भी दिया जाएगा।’

बता दें कि मध्य प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अभी तक केवल 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था। लेकिन अब उसमें चार प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई है। जिससे केंद्रीय कर्मचारियों को 42 प्रतिशत के हिसाब से महंगाई भत्ता मिलेगा।

विज्ञापन

सरकार के इस फैसले से अब मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को सीधा फायदा होगा। क्योंकि मध्य प्रदेश के कर्मचारी लंबे समय से केंद्र के सामान महंगाई भत्ते की मांग कर रहे थे। जिसको लेकर कर्मचारियों ने प्रदर्शन भी किया था। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के साढ़े सात लाख से ज्यादा कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ