CM Mohan Yadav Germany and UK Tour: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा कई इंवेस्टमेंट इवेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत राज्य में सीएम मोहन यादव द्वारा रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव शुरू किया गया। ये कॉन्क्लेव एक इंवेस्टमेंट सीरीज है। अब तक राज्य के उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, सागर और रीवा संभाग में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा चुका है। अब अगला कॉन्क्लेव नर्मदापुरम में होने वाला है। इसके अलावा सीएम मोहन यादव ने राज्य में विदेशी निवेश बढ़ाने के लिए बीते दिन विदेश के लिए रवाना हुए। इसके पहले उन्होंने मीडिया से बात की।
जरूरी है आर्थिक रूप से समृद्धशाली बनाना
मीडिया से बात करते हुए सीएम मोहन यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में मध्य प्रदेश और देश औद्योगिक रूप से सक्षम हो रहा है। निश्चित ही भारत इस दिशा में सफल होगा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश को आगे बढ़ाने और बेरोजगार युवाओं को काम देने के लिए राज्य का आर्थिक रूप से समृद्धशाली बनाना बहुत जरूरी है। राज्य सरकार द्वारा लगातार कोशिश की जा रही है कि प्रदेश में आईटी इंडस्ट्री समेत सभी प्रकार के उद्योग सेक्टर में लोगों को उनकी बौद्धिक क्षमता के अनुसार काम मिले। ताकि इससे प्रदेश के युवा, महिला और किसान साभी का तेजी से विकास हो।
यह भी पढ़ें: ‘एक और एक ग्यारह बनकर काम करेंगे मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र’, कार्यक्रम में बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव
भोपाल में होगा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट
सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश के लोगों को उनकी क्षमता का लाभ मिले। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के साथ-साथ देश के कई राज्यों से निवेशकों को बुलाने का अभियान चलाया था। कोलकाता, मुंबई, कोयम्बटूर और बेंगलुरू के निवेशकों और उद्योगपतियों को राज्य के रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में आने आमंत्रण दिया गया है। अब फरवरी 2025 में भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट होने वाला है। इसमे तो हमारा फर्ज बनता है कि हम विदेशी निवेशकों को भी इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित करें।
सीएम का जर्मनी और यूके का दौरा
उन्होंने बताया कि ने कहा कि वह 24 नवंबर से लेकर एक हफ्ते तक जर्मनी और यूके के दौरे पर रहेंगे। मध्य प्रदेश आर्थिक रूप से सम्पन्न बनाने, रोजगारपरक बनाने और प्रदेश के युवाओं की क्षमता का सदुपयोग करने के लिए सरकार अभियान चला रही है। साल 2025 को राज्य में उद्योग वर्ष के रूप में मनाया जाएंगा।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
1 day agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
3 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
6 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
6 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
7 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
8 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
9 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
11 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines