CM Mohan Yadav Meeting With Home Department: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बीते दिन मंत्रालय में गृह विभाग की समीक्षा बैठक बुलाई। इस बैठक में उन्होंने साइबर क्राइम के खतरे से समाज को बचाने के मुद्दे पर गहरी चर्चा की। बैठक को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) के दुरूपयोग और सायबर क्राइम के खतरों से लोगों को बचाने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस को फ्यूचर रेडी होना होगा। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को इससे जुड़े कई मामलों को लेकर सख्त निर्देश भी दिए है।
पुलिस को CM मोहन का निर्देश
सीएम मोहन यादव ने निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस को सायबर क्राइम से लोगों को बचाने के लिए इंफोर्मेंशन टेक्नोलॉजी अपडेटेड रिसॉर्स का उपयोग करने और हर एक थाने में सायबर डेस्क बनाने लिए कहा है। इसके साथ ही हर जिले में सायबर थाना और राज्य स्तर पर कॉल सेंटर स्थापित किया जाए। इसके अलावा सायबर फ्रॉड और क्राइम को लेकर लोगों के बीच जागरूकता अभियान भी चलाया जाए। सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि सोशल मीडिया पर चलने वाली गतिविधियों, पोस्ट्स और मैसेज पर भी पुलिस को निगरानी रखनी चाहिए। ताकि भ्रामक और गलत खबर फैलाने वाली पोस्ट पर त्वरित कार्रवाई की जा सके।
यह भी पढे़ं: मध्य प्रदेश के शहरों में PPP मोड पर बनेंगे IT पार्क; CM मोहन यादव की विज्ञान विभाग के साथ खास बैठक
खत्म हो नशे के नेटवर्क
इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने नशे के नेटवर्क को ध्वस्त करने पुलिस को सघन मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि नशे के नेटवर्क को खत्म करने के लिए थानावार नशे से जुड़ी एक्टिविटी वाले इलाके में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए और संदिग्ध व्यक्तियों पर कठोर कार्यवाही की जाएं। इसके अलावा सीएम मोहन यादव ने नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए पड़ोसी राज्यों की पुलिस के साथ अंतर्राज्यीय गिरोहों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया है।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
2 hrs agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
2 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
3 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
3 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
4 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
5 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
7 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
9 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines