Ujjain Will Be New IT City: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में बीते दिन उन्होंने उज्जैन में अगले साल 2025 की फरवरी में भोपाल में होने वाले ग्लोबल इंवेस्टर समिट के लोगो को लॉन्च किया। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने इंवेस्टर समिट की ऑफिशियल वेबसाईट investmp.in का शुभारंभ किया। सीएम मोहन यादव ने ये सारे काम जिले के आईटी पार्क के भूमि-पूजन समारोह में किया है।
आईटी पार्क का भूमि पूजन
सीएम मोहन यादव ने शनिवार को सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने इंदौर रोड पर एमपी इंडस्ट्रीयल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड की तरफ से बनाए जा रहे इस आईटी पार्क का भूमि पूजन किया। इस आईटी पार्क का निर्माण 46 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। समारोह को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर के लिए दुनिया भर खास पहचान रखने वाले उज्जैन को अब टेक्नोलॉजी सेक्टर में अपने काम के लिए पहचाना जाएगा। प्राचीनकाल से ही उज्जैन में साइंस, एस्ट्रोनॉमी और मैथमेटिक्स के विद्वान लोग रहे हैं। उज्जैन की भूमि पर ही मॉडर्न साइंस की नींव रखी गई।
नए ईको सिस्टम का होगा निर्माण
सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि इस आईटी पार्क बनने से अब हमारे युवाओं को अब नौकरी की तलाश में घर से अधिक दूर नहीं जाना पड़ेगा। इसके लिए राज्य सरकार प्रदेश में एक नए ईको सिस्टम का निर्माण करेंगी। आज के समय में देश और प्रदेश में बड़े लेवल बदलाव हो रहे हैं। आज भारत में सबसे ज्यादा आबादी युवा वर्ग की है। देश की युवा शक्ति में भविष्य की संभावनाओं को आगे बढ़ने की सकारात्मक शक्ति है। हमारे देश के युवा दुनिया की कई बड़ी कंपनियों में सीईओ की पोस्ट पर काम कर रहे हैं और देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ‘युवा उद्यमियों की मेहनत से विश्व पटल पर बना रहा है भारत एक अलग पहचान’, बोले MP मुख्यमंत्री मोहन यादव
1500 लोगों को मिलेगा रोजगार
उन्होंने बताया कि उज्जैन में आईटी पार्क के निर्माण के बाद डायरेक्टली 500 से अधिक स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा इंडायरेक्टली सहायक सेवाओं (कैफे, परिवहन और आवास) के जरिए 1000 से अधिक लोगों को रोजगार के मौके मिलेंगे। ये प्रोजेक्ट उज्जैन को प्रदेश के मैन IT डेस्टीनेशन में शामिल करेगी, इससे निवेश में तेजी आएगी।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
1 hr agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
2 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
16 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
20 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
20 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
21 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
22 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines