Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश के भोपाल से एक दर्दनाक वारदात सामने आई है। छत्तीसगढ़ के रिटायर्ड पुलिस महानिदेशक (DGP) के बेटे ने सुसाइड कर लिया, जिससे पूरा परिवार सदमे में है। पहले बेटे ने ब्लेड से कलाई की नस काटी और फिर अपना गला रेत लिया। घरवाले उसे फटाफट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
छत्तीसगढ़ के रिटायर्ड डीजीपी मोहन शुक्ला अपने परिवार के साथ भोपाल के कमला नगर में रहते हैं। उनका बेटा तुषार शुक्ला रायपुर में जेएसपीएल में लायजनिंग अफसर था, लेकिन पिछले दिनों उसने नौकरी छोड़ दी थी। बताया जा रहा है कि तुषार शुक्ला पिछले दो सालों से डिप्रेशन में था। डिप्रेशन की वजह से तुषार शुक्ला ने आत्महत्या कर ली।
यह भी पढ़ें : Madhya Pradesh में फिर 7 पुलिस अफसरों का ट्रांसफर, जानें किसे क्या मिली जिम्मेदारी?
छत्तीसगढ़ के रिटायर्ड DGP के बेटे ने दी जान
छत्तीसगढ़ के रिटायर्ड डीजीपी मोहन शुक्ला के बेटे तुषार शुक्ला ने रविवार को अपनी जान दे दी। उसने ब्लेड से खुद का गला और कलाई की नस काट ली। जब यह घटना हुई तब घर में पूरा परिवार मौजूद था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच कर रही है कि यह घटना कैसे हुई?
यह भी पढ़ें : महाकाल मंदिर जाने से पहले पढ़ लें यह खबर, नियमों में हुए बदलाव; भस्म आरती के लिए करना होगा ये काम
डिप्रेशन में था मृतक
इसे लेकर एसीपी चंद्रशेखर पांडे ने कहा कि मृतक डिप्रेशन में था। उसका इलाज भी चल रहा था। वह दिनभर अपने रूम में रहकर किताबें पढ़ता था। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। घटना से परिवार सदमे में है, इसलिए अभी पूछताछ नहीं हो गई। परिवार से पूछताछ के बाद डिप्रेशन में क्यों था, इसके बारे में खुलासा होगा। तुषार शुक्ला की पत्नी और दो बच्चे हैं।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
1 day agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
3 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
6 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
6 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
7 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
8 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
9 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
11 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines