हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ 41 लाख रुपये की शराब की बोतलों पर बुलडोजर चलाया

विज्ञापन
Bulldozer on Liquor Bottles Bhopal

Bulldozer on Liquor Bottles : शराब के शौकीनों को ये खबर कुछ चौंका सकती है। आबकारी विभाग ने महंगी शराब की हजारों बोतलों पर बुलडोजर चला दी। नष्ट की गई शराब की कीमत एक करोड़ 41 लाख रुपये बताई जा रही है।

आबकारी विभाग ने ये कार्रवाई मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में की है। आबकारी विभाग के मुताबिक शराब और बियर की ये बोतलों एक्सपायर कर गई थी। नष्ट की गई शराब बोतलों में जब्त की गई देशी और कच्ची शराब भी शामिल था। इन शराब को आबकारी विभाग ने विभिन्न मौके पर जप्त की थी।

सहायक आबकारी आयुक्त दीपम रायचुरा के मुताबिक शराब कि इन बोतलों को एक सितंबर 2020 से लेकर 31 दिसंबर 2022 के बीच जब्त की गई थी। इसमें विदेशी शराब की 305 पेटी, बीयर की 97 पेटी, देसी मदिरा की 1278 पेटी, हाईरेंज की 85 पेटी और अवैध भट्टी शराब 85331 लीटर को बुलडोजर चलाकर नष्ट की गई।

विज्ञापन

शराब नष्ट करने से पहले आबकारी विभाग ने 24 अगस्त को नीलामी भी की थी। जिससे विभाग करीब 41 लाख 50 हजार रुपये प्राप्त हुआ था। दीपम रायचुरा के मुताबिक भविष्य में भी अवैध शराब के खिलाफ विभाग की कार्रवाई जारी रहेगी।

आबकारी विभाग ने यह कार्रवाई भोपाल के गांधीनगर स्थित सरकारी शराब वेयरहाउस के बाहर की। लाखों रुपये की शराब की बोतलों पर बुलडोर चलता देखने वहां पर लोगों की कुछ देर के लिए भीड़ लग गई थी।

विज्ञापन

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola