Brother-In-Law Beats Sister-In-Law: मध्य प्रदेश में सनकी देवर ने हैवानियत की हद पार कर दी। दरअसल मामला ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र का है, महिला अपने कमरे में सो रही थी, तभी आधी रात में देवर नए कपड़े लेकर आता है और रात में ही पहनकर दिखाने की जिद्द करने लगता है, महिला ने रात की बजाय सुबह कपड़े पहनकर दिखाने की बात बोलकर कमरे से जाने को कहा तो यह सुनकर युवक गुस्सा गया और महिला के साथ मारपीट करने लगा। बात देखते- देखते हद से ज्यादा बढ़ गई युवक ने महिला को पीट-पीटकर लहुलुहान कर दिया। स्थानीय लोग आवाज सुनकर बीच- बचाव कराने आए तो युवक इतने में मौका पाकर फरार हो गया।
नए कपड़े पहनने को लेकर शुरू हुआ था विवाद
जानकारी के मुताबिक विवाद नए कपड़े पहनने को लेकर शुरू हुआ था। आरोपी युवक अपनी भाभी के लिए नए कपड़े लेकर आया था और आधी रात में ही कपड़े पहनकर दिखाने की जिद्द करने लगा। महिला ने पुलिस को बताया आरोपी जबरदस्ती कमरें में घुस आया जब महिला ने नए कपड़े पहनने से इनकार कर दिया तो युवक ने चीखना- चिल्लाना शुरू कर दिया और मारपीट पर उतर आया। जमीन पर पटक-पटक कर मारा। बात न मानने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। इतने में पड़ोसियों को घर में आता देख पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
यह भी पढ़े: बिहार के बेगूसराय में दबंगों ने कुएं पर दिखाई दबंगई
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने बताया कि घटना जनकगंज थाना के संजय नगर इलाके की है। पुलिस ने बताया कि एक महिला ने अपने देवर के खिलाफ FIR दर्ज कराई। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके साथ मारपीट की है। वह अक्सर उसके साथ मारपीट और गलत व्यवहार करता है। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
5 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
11 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
15 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
17 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines