---विज्ञापन---

बिहार के बेगूसराय में दबंगों ने कुएं पर दिखाई दबंगई, जिस शख्स ने जितना भरा पानी, मारपीट कर उतना बहाया ‘खून’

Bullies Beat People In Begusarai: बिहार के बेगूसराय से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां लोगों को सार्वजनिक कुएं से पानी भरने की मनाही है और ना मानने पर पुरूषों सहित महिलाओं की भी पिटाई कर दी जाती है।

जीवेश तरुण

Bullies Beat People In Begusarai: बेगूसराय में फिर सामने आई दबंगों की दबंगई। गांव के एक सार्वजनिक कुएं से पानी भरने के लिए कुछ लोगो को ना सिर्फ मनाही है बल्कि इसका पालन नहीं करने पर महिला और पुरुषों की दबंग पिटाई तक कर देते हैं। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के साख गांव की इस घटना तब तूल पकड़ने लगा जब दबंगो द्वारा कुएं पर पानी भरने कुछ महिला और पुरुषों की जमकर पिटाई की जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। खून से लथपथ लोगों को बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती काया गया। इस घटना का विरोध करते हुए दर्जनों महिला और पुरुषों ने बेगूसराय एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज हुआ। यह घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

---विज्ञापन---

सार्वजनिक कुएं से पानी लेने को मनाही

बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सांख तरैया गांव में एक अजीबोगरीब का मामला सामने आया है। जहां सार्वजनिक कुओं पर दबंगों ने कब्जा जमा रखा है और इस कुएं पर पानी पीने वाले और पूजा पाठ करने वाले लोगों के साथ मारपीट की घटना को अक्सर अंजाम दिया जाता है। इसी कड़ी में पिछले दिनों एक बार फिर से दबंग की दबंगई देखने को मिली जब कुछ लोग पूजा पाठ के सिलसिले में कुएं पर पहुंचे थे तो उनके साथ दबंगो द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। जिसमे कई महिला और पुरुष घायल हो गये।

यह भी पढ़े: ‘I.N.D.I.A’ गठबंधन की बैठक अबकी बार, कांग्रेस त्याग को तैयार? 3 दिसंबर ने बदले तेवर, 19 दिसंबर को क्या होगा ?

---विज्ञापन---

नशे की हालत में करते हैं छेड़खानी

आरोप है कि दबंग अक्सर नशे की हालत मे छेड़खानी और मारपीट करते हैं। यह उनके लिए आम बात है। दबंग लोगो को कुएं का पानी इस्तेमाल करने से रोकते है। वही जब लोग इस बात का विरोध करते है या कुएं से पानी ले लेते है तो दबंग लोगों की पिटाई कर देते है। दबंगो की इस हरकत से परेशान होकर लोगों ने एसपी ऑफिस पहुंच कर अपनी शिकायत दर्ज कराई। एसपी के सामने न्याय की गुहार लगाई। एसपीके निर्देश पर दबंगो के खिलाफ मुफस्सिल थाने में मारपीट का मामला दर्ज कराया गया।

First published on: Dec 12, 2023 02:22 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola