भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन आज से, मध्य प्रदेश से सीएम मोहन समेत 1226 कार्यकर्ता होंगे शामिल

BJP National Council Meet : आज शुरू होने वाला राष्ट्रीय अधिवेशन दो दिन चलेगा। इस दौरान मध्य प्रदेश की लोकसभा सीटें जीतने के फॉर्मूले पर भी बात की जाएगी।

BJP Lok Sabha Election 2024

भाजपा ने जारी की छठी लिस्ट

विज्ञापन

BJP National Council Meet : केंद्र में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आज यानी शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुरू होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज इसका उद्घाटन करेंगे और 18 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समापन करेंगे। पार्टी के सभी बड़े नेता दो दिन दिल्ली में रहेंगे।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर होगी चर्चा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आज दिल्ली रवाना होंगे। जानकारी के अनुसार प्रदेश के 1226 कार्यकर्ता अधिवेशन में शामिल होने जा रहे हैं। इस दौरान मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने के लिए फॉर्मूले पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

नेताओं का लोकसभा चुनाव पर रहेगा फोकस

राष्ट्रीय अधिवेशन की शुरुआत सुबह 11 बजे प्रगति मैदान में स्थित भारत मंडपम में जेपी नड्डा करेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार उद्घाटन सत्र दोपहर तीन बजे शुरू होगा। इस दौरान लोकसभा चुनाव के नजरिये से राजनीतिक प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। वहीं, इसका समापन रविवार को दोपहर 2 बजे होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ