राज्यसभा चुनाव के लिए 7 राज्यों के उम्मीदवार घोषित, देखें BJP की List

Rajya Sabha Elections : देश में राज्यसभा चुनाव के लिए 27 फरवरी को मतदान होगा। इससे पहले भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है।

BJP Lok Sabha Election 2024

भाजपा ने जारी की छठी लिस्ट

Rajya Sabha Elections : देश के 15 राज्यों में राज्यसभा की 56 सीटें खाली हैं, जहां 27 फरवरी को राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को सात राज्यों में अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। इन सात राज्यों में बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल शामिल हैं, जहां के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की गई है।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश से सुधांशु त्रिवेदी जाएंगे राज्यसभा

विज्ञापन

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। बीजेपी ने बिहार से डॉ. धर्मशीला गुप्ता और डॉ. भीम सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है, जबकि उत्तर प्रदेश से आरपीएन सिंह, डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, चौधरी तेजवीर सिंह, साधना सिंह, अमरपाल मौर्य, संगीता बलवंत और नवीन जैन राज्यसभा भेजे जाएंगे।

विज्ञापन

उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट बनाए गए उम्मीदवार

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह और हरियाणा से सुभाष बराला को टिकट दिया है। वहीं, कर्नाटक से नारायणा कृष्णासा भांडगे, उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट और पश्चिम बंगाल से सामिक भट्टाचार्य राज्यसभा उम्मीदवार बनाए गए हैं।

विज्ञापन

बिहार से कटा सुशील मोदी का टिकट

इस बार भाजपा ने बिहार से सुशील मोदी का टिकट काट दिया। बिहार से बनाए गए उम्मीदवारों में भीम सिंह और धर्मशीला गुप्ता का नाम शामिल है। भीम सिंह के पास पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी है। वे बिहार प्रदेश के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता हैं। बिहार भाजपा महिला मोर्चा की धर्मशीला गुप्ता अध्यक्ष हैं।

विज्ञापन

TMC ने भी जारी की चार उम्मीदवारों की लिस्ट

आपको बता दें कि इससे पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपने 4 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया, जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। टीएमसी की ओर से पश्चिम बंगाल से सागरिका घोष, सुष्मिता देव, ममता बाला ठाकुर और नदीमुल हक राज्यसभा भेजे जाएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ