हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

भोपाल में स्पा सेंटर की आड़ में चल रही थी अनैतिक गतिविधियां, छापा मार कार्रवाई में हुआ बड़ा खुलासा

विज्ञापन
bhopal spa center raid

Bhopal News: राजधानी भोपाल के शाहपुरा क्षेत्र के एक स्पा सेंटर में पुलिस को अनैतिक गतिविधियां चलने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस की छापामार कार्रवाई में यहां से काफी आपत्तिजनक चीजें मिली हैं। इतना ही नहीं मौके से पुलिस ने थाईलैंड की एक महिला समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस को आपत्तिजनक सामग्री मिली

बताया जा रहा है कि महिला पुलिस थाने में इस बात की सूचना मिली थी कि शाहपुरा इलाके में संचालित हो रहे ओशियन स्पा सेंटर पर अनैतिक गतिविधियां चलती हैं। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल एक टीम गठित की और शुक्रवार को शाम के वक्त स्पा सेंटर पर अचानक से रेड मारी। हालांकि इस दौरान स्पा सेंटर पर कोई ग्राहक तो नहीं मिला लेकिन स्पा सेंटर से आपत्तिजनक चीजें जरूर पुलिस को मिली हैं, जो स्पा सेंटरों को मापदंडो के हिसाब से नहीं थी।

थाईलैंड की महिला गिरफ्तार 

महिला थाना प्रभारी शिल्पा कौरव की तरफ से बताया गया कि स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद यहां कार्रवाई की गई थी। मौके से थाईलैंड की रहने वाली स्पा सेंटर की महिला मैनेजर समेत संचालक गौरव राठौर, कर्मचारी प्रिंस ठाकुर समेत चार युवतियों को भी गिरफ्तार किया गया है। जिन पर देह व्यापार का केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि दो युवतियां नाबालिग हैं। हालांकि दोनों लड़कियों ने खुद को बालिग बताया है। ऐसे में पुलिस लड़कियों की जानकारी जुटा रही है। अगर लड़कियां नाबालिग पाई जाती है तो फिर पूरे मामले में पॉक्सों एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा और धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

ये भी देखें: MP के सागर में PM Modi ने दलितो से कह दी ये बड़ी बात

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola