हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

भोपाल-इंदौर हाईवे पर कार हादसे में 3 लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

मध्य प्रदेश के भोपाल के बैरागढ़ में भीषण सड़क हादसा हो गया है। बता दें, इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 1 गंभीर रूप से घायल है। फिलहाल इस मामले की पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bhopal Road Accident news

मध्य प्रदेश के भोपाल के बैरागढ़ में सड़क हादसा हो गया है। यह हादसा कार के अनियंत्रित होने से हुआ है। आपको बता दें, अनियंत्रित कार बिजली के खंबे में जा लगी, जिसमें 3 की मौके पर मौत हो गई, जबकि 1 अन्य गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के अनुसार, घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घायलों की मदद के लिए पुलिस को फोन सूचना दी, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। इसके 1 घंटे तक एम्बुलेंस और मौके पर पुलिस नहीं पहुंची।

सड़क हादसे में 3 की मौत

आकाश मैरिज गार्डन के सामने तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। दरअसल, यहां अनियंत्रित कार बिजली के खंबे में जा घुसी। इस भयंकर सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। बता दें, इस कार में 4 युवक सवार थे, जिसमें से तीन की मौके पर मौत हो गई, जबकि 1 गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के मुताबिक, मरने वाले युवक भोपाल के रहने वाले थे।

एक घंटे बाद पहुंची पुलिस

यह हादसा थाने से कुछ ही दूरी पर हुआ था, लेकिन 1 घंटे बाद मौके पर पुलिस पहुंची। वहीं, घटनास्थल पर मौजूद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद सौंपे जाएंगे शव

पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इसके साथ ही मामले की डिटेल्ड से जांच की जा रही है कि हादसे के वक्त कार की रफ्तार कितनी थी और कहीं शराब या किसी अन्य नशे का सेवन तो नहीं किया गया था।

ये भी पढ़ें-  8 महीने से गायब शख्स का मिला जला हुआ कंकाल, ऐसे हुआ खुलासा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola