Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

‘साहब, कस्टडी में ही फेरे करा दो…’, भोपाल में शादी के मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर; दुल्हन पहुंची थाने

मध्य प्रदेश के भोपाल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार, भोपाल में मंडप से गिरफ्तार इलीगल गैंग के सरगना की दुल्हन थाने पहुंच गई. दुल्हन ने पुलिस से गुहार लगाते हुए कहा कि 'साहब, कस्टडी में ही फेरे करवा दो. उसने कहा कि मेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी. मेरी क्या गलती है? मुझे उसके जुर्म की जानकारी नहीं थी. घर में मेहमान मौजूद हैं और हल्दी से लेकर तमाम रस्में भी हो चुकी हैं. दुल्हन का कहना था कि 2 घंटे के लिए रिहा कर दो, नहीं तो यहीं कस्टडी में ही फेरे करवा दो.

Author
Edited By : Versha Singh Updated: Mar 14, 2026 11:17

मध्य प्रदेश के भोपाल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार, भोपाल में मंडप से गिरफ्तार इलीगल गैंग के सरगना की दुल्हन थाने पहुंच गई. दुल्हन ने पुलिस से गुहार लगाते हुए कहा कि ‘साहब, कस्टडी में ही फेरे करवा दो. उसने कहा कि मेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी. मेरी क्या गलती है? मुझे उसके जुर्म की जानकारी नहीं थी. घर में मेहमान मौजूद हैं और हल्दी से लेकर तमाम रस्में भी हो चुकी हैं. दुल्हन का कहना था कि 2 घंटे के लिए रिहा कर दो, नहीं तो यहीं कस्टडी में ही फेरे करवा दो.

हाथों में मेहंदी, चेहरे पर हल्दी और गले में माला पहने सीमा थाने में गैंगस्टर दूल्हा आकाश से मिलने की गुहार लगाती रही. हालांकि, पुलिस ने दुल्हन की बात नहीं मानी. कोर्ट में भी उसके वकील की ओर से फेरे कराने के लिए समय मांगा गया था, लेकिन मोहलत नहीं दी गई.

---विज्ञापन---

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि यह पूरा मामला भोपाल के कोहेफिजा इलाके का है. यहां दुल्हन अपने परिवार के साथ थाने पहुंची. इस दौरान उसके हाथों में मेहंदी लगी हुई थी, चेहरे पर हल्दी लगी थी और उसके गले में शादी की माला भी थी.

दुल्हन सीमा पुलिस से बार-बार ये गुहार लगा रही थी कि उसके होने वाले पति आकाश से मिलवा दिया जाए. उसने पुलिस से कहा कि घर में ढेरों मेहमान मौजूद हैं और शादी की सभी रस्में भी पूरी हो चुकी हैं. इस दौरान दुल्हन ने पुलिस से कहा कि साहब मेरी क्या गलती है? मुझे उसके किसी जुर्म के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. अगर संभव हो तो उसे सिर्फ दो घंटे के लिए छोड़ दीजिए, नहीं तो कस्टडी में ही हमारी शादी करा दीजिए. हालांकि पुलिस ने दुल्हन की इस मांग को स्वीकार नहीं किया.

---विज्ञापन---

पुलिस ने दुल्हे को हल्दी प्रोग्राम से किया था गिरफ्तार

बता दें कि पुलिस को एक ऐसे संगठित गिरोह के बारे में जानकारी मिली थी जो लोगो को हनीट्रैप में फंसाते थे और उनसे बड़ी मात्रा में पैसे वसूले जाते थे. पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि इस गैंग का सरगना आकाश नीलकंठ उर्फ भूरा हड्डी है. पुलिस को यह भी पता चला कि आकाश की शादी 12 मार्च को होने वाली है और वह लालघाटी के एक मैरिज गार्डन में मौजूद है जहां, उसकी शादी की रस्में पूरी कर रहा था. इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हल्दी कार्यक्रम के दौरान ही आकाश को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने किया हनीट्रैंप गिरोह का खुलासा

पुलिस की जांच में सामने आया कि आकाश उर्फ भूरा हड्डी एक संगठित गिरोह चलाता था, जिसे ELLEGAL गैंग के नाम से जाना जाता था. इस गिरोह में करीब 15 से ज्यादा युवक और युवतियां भी शामिल थीं. गैंग का तरीका बेहद शातिर था.

मामले में सामने आया कि ये गिरोह पहले किसी युवक या व्यक्ति को टारगेट करता था, फिर एक युवती को उसके पास भेजा जाता था. जैसे ही वह व्यक्ति उस महिला से मिलने के लिए तैयार हो जाता था वैसे ही गैंग के बाकी के सदस्य भी वहां पहुंच जाते थे. इसके बाद उस व्यक्ति के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाए जाते हैं. फिर उसे महिला से जुड़े केस या FIR की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया जाता था और मोटी रकम की मांग की जाती थी.

First published on: Mar 14, 2026 11:07 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.