Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

MP में कल प्रवेश करेगी भारत जोड़ो यात्रा, प्रियंका गांधी होंगी शामिल: कमलनाथ

बुरहानपुर। मध्यप्रदेश में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को प्रवेश करेगी। इसमें कांग्रेस महासचिव और उनकी बहन प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बताया कि प्रियंका गांधी बुधवार रात करीब 9 बजे परिवार सहित बुरहानपुर पहुंचेंगी। प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के प्रवेश करने […]

Author
Edited By : Yashodhan Sharma Updated: Nov 23, 2022 03:17

बुरहानपुर। मध्यप्रदेश में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को प्रवेश करेगी। इसमें कांग्रेस महासचिव और उनकी बहन प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बताया कि प्रियंका गांधी बुधवार रात करीब 9 बजे परिवार सहित बुरहानपुर पहुंचेंगी।

प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के प्रवेश करने से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ बुरहानपुर पहुंचे। यहां उन्होंने सेवा सदन कॉलेज में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान कमलनाथ ने भारत जोड़ो यात्रा की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी अपने परिवार के साथ कल रात 9 बजे बुरहानपुर पहुंचेंगी जिसे लेकर राज्यभर में सबसे ज्यादा उत्साह होगा।

---विज्ञापन---

पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि बुधवार सुबह 6 बजे बुरहानपुर के ग्राम बोदरली से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत होगी। प्रदेश में यहां यात्रा 380 किलोमीटर तक चलेगी। उन्होंने बताया कि मैंने जीवन में इतना उत्साह नहीं देखा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, जेपी अग्रवाल, सांसद नकुलनाथ, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, अजय सिंह, सज्जन सिंह वर्मा, पीसी शर्मा, अरुण यादव, सचिन यादव समेत एक दर्जन से अधिक दिग्गज नेता मौजूद रहे।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 22, 2022 05:16 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.