---विज्ञापन---

शादीशुदा महिला से नाराज प्रेमी का खौफनाक बदला,  बच्चे को किडनैप करके मार डाला

Betul child murdered: हत्यारे गणेश मीणा को पकड़कर लोगों ने पुलिस के हवाले किया है। पूछताछ में पता चला कि सुबह वह बच्चे को स्कूल के बाहर से बहला-फुसलाकर सेंट जोन्स कॉलोनी में सुनसान जगह पर ले गया था।

---विज्ञापन---

Betul child murdered: मध्यप्रदेश के बैतूल में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक छह साल के बच्चे की एक युवक ने इसलिए बीयर की बोतल से पीट-पीटकर हत्या कर दी कि उसकी मां उसके साथ रहने से मना कर रही थी। महिला और हत्यारे की दोस्ती थी। दर्दनाक बात यह है आज बच्चे का जन्मदिन था और वह छह साल का हुआ था।

बच्चे का स्कूल से किया अपहरण

जानकारी के अनुसार हत्यारे गणेश मीणा को पकड़कर लोगों ने पुलिस के हवाले किया है। पूछताछ में पता चला कि सुबह वह बच्चे को स्कूल के बाहर से बहला-फुसलाकर सेंट जोन्स कॉलोनी में सुनसान जगह पर ले गया। यहां बीयर की बोतलों से उसके गर्दन और सिर पर कई कार कर उसने बच्चे की हत्या कर दी।

---विज्ञापन---

हत्यारे की बच्चे की मां से दोस्ती

बच्चे की चीख सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो गणेश डरकर वहां से भागने लगा। लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ा और पुलिस के हवाले किया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में गणेश ने बताया कि उसकी बच्चे की मां से काफी समय से दोस्ती थी। वह उसके साथ रहना चाहता था।

बच्चे को रास्ते से हटाने का फैसला लिया

बच्चे की मां हर बार बहाना बनाकर गणेश के साथ रहने से इनकार कर देती थी। इसलिए उसने बच्चे को रास्ते से हटाने का फैसला लिया और मौका पाकर आज वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस के अनुसार स्कूल के आसपास से सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

---विज्ञापन---

हत्या और अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया गया है। पुलिस के अनुसार गणेश का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। बच्चे की मां के बयान पर हत्या और अपहरण की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

---विज्ञापन---

First published on: Apr 16, 2024 09:21 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola