हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

खंडवा में सगाई समारोह में चल रही थी गोमांस की दावत, अचानक पुलिस ने छापा मारा और दो लोगों को बनाया आरोपी

Ban Beef Cooked in Engagement Ceremony: पुलिस ने बताया कि उन्हें एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मुंदवाड़ा में एक शादी समारोह में गोमांस पकाया जा रहा है।

विज्ञापन

Ban Beef Cooked in Engagement Ceremony: सगाई समारोह की महफिल सजी हुई थी, दूल्हा और दुल्हन का परिवार खुश था, मेहमान भी दावत का आनंद ले रहे थे। इसी बीच फंक्शन में पुलिस पहुंची और छापा मारना शुरू कर दिया। इस सगाई समारोह में मेहमान जिस दावत के मजे ले रहे थे वह गोमांस था। पुलिस ने मौके से सारा गोमांस जब्त कर लिया और उसे फॉरेंसिक जांच के लिए लैब भेज दिया। ये मामला मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के जावर थाना क्षेत्र के ग्राम मुंदवाड़ा का है।

60 किलो गोमांस जब्त

पुलिस ने बताया कि उन्हें मुखबिर से इसकी सूचना मिली थी, जिस पर उन्होंने कार्रवाई करते हुए इस समारोह में छापेमारी की। जावर पुलिस ने ग्राम मुंदवाड़ा में दबिश देकर तबेले से अधपका 50 किलो और फ्रिज से 10 किलो कच्चा गोमांस बरामद किया। इस पूरे मामले में पुलिस ने दो लोगों को आरोपी बनाया है। वहीं जब्त किए गए मांस को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें: Hit and Run: ट्रक ड्राइवरों के विरोध प्रदर्शन से पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें

विज्ञापन

ASP राजेश रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम मुंदवाड़ा में एक शादी समारोह में गोमांस पकाने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी थी। यहां से कुल 60 किलो मांस जप्त किया गया है। इसमें 10 किलो कच्चा मांस जब्त कर दो लोगों को आरोपी बनाया गया है। जब्त किए गए मांस को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। इस पूरे मामले में की जांच जारी है।

बता दें कि, मध्य प्रदेश सरकार ने गोमांस पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। इस मामले की आगे की कार्रवाई पुलिस फॉरेंसिक रिपोर्ट सामने के बाद करेगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola